केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां Madhavi Raje Scindia का बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. 9 बजकर 28 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली थी. वो पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं. पिछले तीन महीने से उनका दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था और वो निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं.
सिंधिया राजघराने की प्रतिनिधि माधवी राजे सिंधिया की उम्र 70 वर्ष थी. लगभग तीन महीने से उनका इलाज चल रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक, माधवी राजे सिंधिया ने बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के करीब अंतिम सांस ली. वे लगभग तीन माह से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज जारी था. उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और बुधवार को उनका निधन हो गया. माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ग्वालियर लाया जाएगा.
माधवी राजे सिंधिया के निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें.
ज्ञात हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं और यहां तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हो चुका है. मतदान से पहले माधवी राजे सिंधिया की तबीयत बिगड़ने की खबर आई तो सिंधिया को पूरे परिवार के साथ दिल्ली जाना पड़ा था.
यह भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check