अफ्रीकी देश लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबा कहा है कि 2018 में राजधानी त्रिपोली में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक वरिष्ठ सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
श्री दबीबा ने कहा कि देश के सुरक्षा बलों ने मंगलवार दोपहर को एक आईएस सदस्य को गिरफ्तार किया, जो 2018 में प्रमुख सरकारी संस्थानों और सरकारी कर्मचारियों के मुख्यालयों को निशाना बनाने वाले आत्मघाती अभियानों की योजना बनाने और उनका नेतृत्व करने में शामिल था।
प्रधानमंत्री दबीबा ने देश और देश के बाहर सभी प्रकार के आतंकवादी हमलों से लड़ने की कसम खाई। उन्होंने देश को स्थिर करने, सुरक्षा और सैन्य संस्थानों में सुधार करने तथा सभी हिस्सों में जीवन को सामान्य बनाने का वादा किया।
गौरतलब है कि 2018 में आईएस ने त्रिपोली में उच्च चुनाव आयोग, राष्ट्रीय तेल निगम और विदेश मंत्रालय के मुख्यालय पर तीन हमले किए थे, जिसमें करीब 19 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check