लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस ने पराग वेद को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और बोर्ड का निदेशक नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। पराग वेद लिबर्टी के साथ जुड़ने से पहले टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस में ‘कंज्यूमर लाइन’ के अध्यक्ष रहे चुके हैं।
लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार वेद के पास बीमा उद्योग में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। वह आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस सहित कई संगठनों में वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
रूपम अस्ताना के सेवानिवृत्त होने पर वेद उनकी जगह लेंगे। लिबर्टी जनरल इंडिया की स्थापना 2013 में की गई। अभी 28 राज्यों में 100 स्थानों पर उपस्थिति के साथ उसके कर्मचारियों की संख्या 1,100 से अधिक है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check