ऐसा कहा जाता है की सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करनी चाहिए। इसके कई लाभकारी फायदें होते है। इस सलाह को हम सभी मानते भी है। हमारे घर के आंगन में तुलसी अवश्य पाई जाती है। इसके पत्तों में कई गुणकारी फायदे होते है जो की हमें लाभ पहुंचाते है। तुलसी का पौधा पूज्यनीय भी है और आज के समय लगभग हर घर के अंदर होता है। तुलसी के पौधे के सेहत से जुडे कई ऐसे स्वास्थ्य लाभ है जिन्हे हम नही जानते है। सुबह पानी उबालते समय अगर हम इस पानी में कुछ पत्तियां तुलसी की उबाल कर पीए तो इसके स्वास्थ्य लाभ दोगुने हो जाएंगे और इस पानी का स्वाद भी अच्छा हो जायेगा। अगर हम इसका सेवन अपच या गैस्ट्रिक जैसे समस्या में किया जाए तो इस समस्या को समाप्त करने में कारगर है। आइए जानते है तुलसी की पतियों का पानी पीने के फायदे,
मधुमेह रोग जैसी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए, रक्त में शुगर लेवल को नियंत्रित रखना बड़ा ही मुश्किल है। इस बीमारी में ज्यादातर हमें दवाइयों पर निर्भर होना पड़ सकता है। औषधीय गुणों वाली तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से इसके कई फायदे है, यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के साथ शरीर से कार्ब्स और फैट को बर्न करने में मदद करता है। मधुमेह रोगियों के लिए तुलसी का सेवन फायदेमंद होता है।
बढ़ती हुई तकनीक के कारण आए दिन वायु में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। जो हमारे फेफड़ों को खराब कर रहा है। बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण लंग्स में इंफेक्शन सर्दी खांसी औरजुकम जैसी समस्या देखने को मिलती है। जो लोग इन समस्याओं से पीड़ित है उनके लिए तुलसी का सेवन लाभकारी होता है।
तुलसी के पत्तियों में एक खास प्रॉपर्टी पाई जाते है जिसे एक्सपेक्टोरेंट प्रॉपर्टीज कहा जाता हैं। जो आपके फेफड़ों से जुड़ी समस्या का ख्याल रखती है और सांस संबंधित से जुड़ी समस्या से दूर रखती है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check