गर्मी तो हमें भले ही चुभे लेकिन इस मौसम का सबसे स्वादिष्ट फल जिसका हम सभी को इंतजार रहता है वो है आम, मैंगो शेक की बात करे या फिर कच्ची कैरी की बात करे या फिर वो खट्टा मीठा आम का अचार इसी मौसम में ही मिलता है। तो हम बात कर रहे है फलों के राजा आम की, जीतना स्वाद में है मीठा उससे कही मीठे है इसके फायदे।
आम जब कच्चा होता है, जिसे कैरी कहा जाता है उसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है और इसी आम के पकने के बाद इसमें विटामिन ए की मात्रा अधिक हो जाती है। आम को शायद ही कोई होगा जो नापसंद करता होगा हमें से सभी का पसंदीदा फल आम ही होगा। आम के इतने गुण है की जिसकी हम तुलना ही नहीं कर सकते हैं। आम को फलों यूहीं नही फलों का राजा कहा जाता है यह हम सभी का पसंदीदा फल होता है। स्वाद से तो भरपूर होता ही है इसके अलावा उसमे बहुत सारे पोषक तत्वों भी पाए जाते है। आइए जानते है इसके सेवन से होने वाले लाभ के बारे में,
आम में फाइबर अच्छी मात्रा मेंपया जाता है। यह पाचन सुचारू रुप से क्रिया करने के लिए आवश्यक है। फाइबर का पाचन तंत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। इससे पेट से जुड़ी समस्या जैसे कब्ज को रोकने में मदद मिलती है।
आम के सेवन से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता है। आम के फल में कई पोषक तत्व पाए जाते है जैसे रोटिनॉइड, एस्कॉर्बिक एसिड और पॉलीफेनॉल्स होते हैं। आम में एक खास पदार्थ पाया जाता है जिसे मैंगिफेरिन कहा जाता है, उसमे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है और साथ ही कैंसर विरोधी गुण पाए जाते हैं। आम में पाया जाने वाला मैंगिफेरिन हमारे शरीर की सेल्स को डैमेज होने से बचाता है
आम में पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो दिल की सेहत के लिए उपयोगी तत्व है। पोटेशियम हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हार्ट रेट को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े:इन खाद्य पदार्थों का सुबह खाली पेट सेवन करे और रहे फिट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check