हम सभी अपने घरों में दाल का इस्तेमाल जरूर ही करते है। यह हम बात कर रहे है मसूर दाल की जो सेहत के लिए लाभकारी है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। मसूर दाल का इस्तेमाल उसके गुणों के लिए हम सभी की अपने घरों में करते है लेकिन क्या आपको पता है की यह दाल सेहत के साथ हमारी त्वचा को बेदाग और निखारने के काम भी आती है। आप चाहे तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर के आप अपनी त्वचा से जूड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते है। आप चाहे तो इस पैक के आसानी से अपने घरों में ही बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं मसूर की दाल से फेस पैक के फायदे के बारे में
- अगर आप का चेहरा कुछ डल सा बुझा बुझा दिखाई दे रहा है तो इसको ग्लोइंग और खिला हुआ बनने के लिए मसूर की दाल और एलोवेरा के साथ नींबू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फेसपैक के लिए सामग्री :
- 4 चम्मच लाल मसूर की दाल
- एलोवेरा जेल
- एक चम्मच नींबू का रस
रात में मसूर दाल को भिगोकर रख दें। सुबह इस दाल को पीस लें। पीसी हुई दाल में एलोवेरा जेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं इसे अच्छे से मिक्स कर लें, इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
2.जो लोग चेहरे पर झाइयों की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए मसूर दाल और दूध से बना फेस पैक को इस्तेमाल करना चाहिए इस पैक को बनाने के लिए इस सामग्री की जरूरत पड़ती है
फेसपैक के लिए सामग्री :
- एक चम्मच मसूर दाल
- दो चम्मच दूध
अब आपको एक चम्मच मसूर दाल में दो चम्मच दूध डालकर पेस्ट एक स्मूथ पेस्ट तैयार करना है। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं,15 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से चेहरा धो लें।
3.चेहरे पर निखार पाने के लिए आप मसूर दाल, और शहद से बना फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा कप मसूर दाल रात भर भिगोकर रख दें। फिर अगलेसुबह उठकर इसे पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिला दें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 से 25 मिनट तक के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से धो लें।
3. अगर आप पिंपल्स और दाग धब्बे जैसे परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मसूर दाल,दूध और बादाम से बना फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मसूर दाल में चार बादाम और आधा कप दूध डालें। उसके बाद इन सभी को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें और फिर इसे ऐसे ही 20 से 25 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इससे कुछ ही दिनों में चेहरे पर ग्लो दिखने लगेगा।
यह भी पढ़े:फलों का सेवन सही समय पर है बेहद जरूरी, जानिए क्यों
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check