अभिनेता कुणाल तिवारी और अभिनेत्री काजल यादव का भोजपुरी गाना ‘डोली जब कमरिया’ रिलीज हो गया है।
डोली जब कमरिया गाने को विजय चौहान और अलका झा ने गाया है। इस गाने में कुणाल तिवारी रोमांटिक मूड में काजल से कहते हैं कि… ‘धड़के करेजा रानी धक धक, अइसन सिंगार पर लागेलु कड़क, करेला मन धरी दाबी अकवरिया…’ तब काजल यादव कहती हैं कि… ‘मूड में जब आईब हम डोले जे कमरिया, तबे नु आईब हम तोहरा पजरिया…’ यह रोमांटिक गाना भोजपुरी फिल्म ‘पपुआ के पप्पी’ का है।
मधु मंजुल आर्ट्स एंड गीता तिवारी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता धीरेंद्र कुमार झा एवं कुणाल कुमार तिवारी हैं। निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा हैं। मुख्य कलाकार कुणाल तिवारी, विराज भट्ट, काजल यादव, ऋचा दीक्षित, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, प्रियांशु सिंह, अनूप अरोरा, साहिल शेख हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check