बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपने स्टाइलिश फोटोज शेयर कर उन्हें दीवाना बनाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में कृति सेनन ने गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जो उनके ऊपर काफी जंच रही है.
उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है, जो उनके चेहरे पर एक अलग ही निखार ला रहा है. उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. एक्ट्रेस की खूबसूरती देख यूजर्स लट्टू हो गए हैं और प्यार की बारिश कर रहे हैं.शाहिद कपूर और कृति सैनन इन दिनों फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को लेकर सुर्खियों में हैं। पहली बार पर्दे पर यह जोड़ी देखने को मिलेगी, जिसे लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं।
शाहिद और कृति इन दिनों अपनी इसी फिल्म के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं और कई दिलचस्प खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने फिल्म और एक-दूसरे के साथ काम करने के अनुभव पर बात की। कृति ने कहा, पहले मुझे यह सामान्य प्रेम कहानी वाली फिल्म लगी थी। मुझे तो बाद में पता चला कि इसमें मेरा किरदार रोबोटिक होने वाला है। आज हम एआई के युग में जी रहे हैं। आने वाले समय में हो सकता है कि रोबोट हमारे आस-पास घूमें और हमें पता ही न चले।
फिल्म की कहानी अनोखी लगी, इसलिए मैंने हामी भर दी। कृति ने इंटरव्यू में शाहिद की भी जमकर तारीफ की। अभिनेत्री बोलीं, शाहिद मेरे सीनियर हैं। हालांकि, उन्होंने मुझे कभी यह महसूस नहीं कराया। वह हमेशा बिंदास रहते थे। सेट पर काफी अच्छा माहौल बनाकर रखते थे। शाहिद को मैं उनकी पहली फिल्म से ही देख रही हूं। उन्होंने कहा, शाहिद के इंटरव्यू देखती हूं तो सोचती हूं कि ये आदमी कितना बुद्धिमान है। हम दोनों दिल्ली के हैं, इसलिए एक जुड़ाव भी है। मुझे शाहिद की इश्क विश्क, कमीने, हैदर और जब वी मेट जैसी फिल्में बहुत पसंद हैं। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रोमांटिक ड्रामा फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों का रुख करने वाली है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check