जानिए देर रात अगर भूख लगे तो ऐसा क्या खाएं जो आपकी सेहत के लिए अच्छा रहे

रात में डिनर समय पर करना चाहिए ये तो आपने कई लोगों से सुना होगा। ऐसा करने से ना केवल आपका रूटीन ठीक रहता है बल्कि इससे आपके खाने को पचने के लिए समय भी मिल जाता है। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो समय पर खाना तो खा लेते हैं लेकिन खाने खाने के बाद और सोने के बीच में जो समय होता है उसमें उन्हें दोबारा भूख लग जाती है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि कई बार तो उन्हें नींद नहीं आती या फिर वो किसी काम में उलझे होते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या है कि वो देर रात ऐसा क्या खाएं जो उनकी सेहत के लिए अच्छा रहे। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आप देर रात जगने पर खा सकते हैं और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी:

भुना चना
अगर आपना मन कुछ नमकीन खाने का हो रहा है तो आपके लिए भुना चना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। भुना चना सेहत के लिए अच्छा रहता है। इसे खाकर ना केवल आपकी भूख शांत होगी बल्कि इसके जरिए आपके शरीर में कई पोषक तत्व भी पहुंच जाएंगे।

दूध का करें सेवन

रात में अगर आप जग रहे हैं या फिर आपको भूख लगती है और कुछ खाने पीने की मन करता है तो आप दूध का सेवन कर सकते हैं। दूध को एक बेहतरीन बेड टाइम स्नैक कहा गया है।

सूखे मेवे
सूखे मेवे खाना भी सेहत के लिए अच्छा रहता है। इसे आप देर रात भूख लगने पर भी खा सकते हैं। सूखे मेवे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आपकी सेहत को फायदा ही पहुंचाएंगे। एक दिन में 28 से 30 ग्राम तक इनका सेवन कर सकते हैं।

गाजर का हलवा
आपको ये पढ़ने में थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन गाजर का हलवा भी आप देर रात खा सकते हैं। बाजार में इस मौसम में आपको आसानी से फ्रेश गाजर मिल जाएगी। गाजर में फाइबर के अलावा बीटा कैरोटिन होता है जो आपकी हेल्थ के लिए लाभदायक होता है। वहीं घी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। ऐसे में अगर आपको रात में कुछ खाना हो और गाजर का हलवा घर पर हो तो बेझिझक खाइए। बस मात्रा का ध्यान रखिए।

सूप
सूप पीना तो हमेशा ही सेहत के लिए अच्छा होता है। इस मौसम में आपको टमाटर के सूप का या फिर किसी भी सब्जी के सूप का सेवन कर सकते हैं। ये ना केवल हेल्दी होंगे बल्कि आपकी भूख को शांत करने का भी काम करेंगे।

 

इन आयुर्वेदिक चीजें का करें सेवन लिवर को रखेगा हेल्दी, जानिए कैसे