जानिए दही के साथ क्या नही खाना चाहिए, हो सकता है नुकसान

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे दही खाना पसंद ना हो। काफी लोग हैं, जो दही खाने के लिए किसी मौसम के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। चाहे गर्मी हो या सर्दी, दही उनकी ऑल टाइम फेवरेट होती है। वैसे देखा जाए तो दही से कई लोगों को कुछ ना कुछ कॉम्बिनेशन खाने की आदत होती है। इसके अलावा दही से कई तरह की डिशेज भी बनाते हैं जिसमें डोसा, उत्पम, कबाब और छाछ जैसी कई तरह की चीजें शामिल होती हैं। देखा जाए तो गर्मी का मौसम शुरू होते ही इसकी डिमांड भी बढ़ने लगती है। थाली में दही की अपनी एक अलग ही जगह और पहचान है। क्या आपको पता है कि, दही के साथ (Foods to Avoid with Curd) कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए? आज हम आपको बताएँगे वो चीजें कौन सी हैं जिसे दही के साथ सेवन करना सेहत के लिए हो सकता नुकसानदायक।

दही और प्याज खाने से कई बीमारियां संभव

दही में प्याज डालकर तो आप बड़े चाव से खाते हैं लेकिन ये चाव आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा रहा है क्या आप ये जानते हैं। दही और प्याज दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। दही ठंडा होता है जबकि प्याज की तासीर गर्म होती है। इन दोनों को एक साथ खाने की वजह से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस, त्वचा और पेट से संबंधित कई बीमारियां आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं। इसलिए अगर आप इन दोनों चीजों को अभी तक एक साथ खा रहे थे तो तुरंत छोड़ दें।

दही के साथ इन चीजों को भी कभी ना खाएं

आम और दही
आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।

उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

दूध और दही
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइडेशन की परेशानी भी हो सकती है।

मछली और दही
मछली को भी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं।

तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है।

जानिए ऐसे ड्रिंक के बारे में जो वजन घटाने में है सहायक, जानिए इसका सेवन कैसे करें