गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है, दिल्ली सहित एनसीआर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. दोपहर के समय लू ने बाहर और घरों में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. जल्द ही और भीषण गर्मी पड़नी शुरू जाएगी. ऐसी गर्मी से बचाने के लिए केवल AC ही एक बेस्ट ऑप्शन है.
बहुत से लोग AC खरीदते समय गलती कर बैठते हैं, जिसके बाद उनके पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचता है और उनको बाद में अपना AC कबाड़ में बेचना पड़ता है. यहां हम नया AC खरीदने के टिप्स शेयर कर रहे हैं जो AC खरीदते समय बहुत काम आएंगे.
AC की कैपेसिटी
AC की कैपेसिटी बहुत मायने रखती है. अगर आप छोटे कमरे के लिए AC खरीदने की सोच रहे हैं तो एक टन तक का AC बहुत है. अगर आप हॉल या किसी बड़े रूम के लिए एसी खरीदने की सोच रहे हैं तो कम से कम आपको 2 टन का AC खरीदना चाहिए.
स्प्लिट या विंडो AC
AC खरीदते समय ये बात बहुत जरुरी है की आपको विंडो AC खरीदना है या स्प्लिट एसी. दरअसल इन दोनों AC की कीमत में एक से दो गुना तक का अंतर होता है. साथ ही स्प्लिट एसी उन जगहों पर लगाने के लिए ठीक होता हैं जहां वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं होती. अगर रूम में खिड़की है तो आपको विंडो AC लगवाना चाहिए.
AC की फिल्टर क्वालिटी जरूर करें पता
AC खरीदते समय उसमें मिलने वाले फिल्टरों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए. आज के टाइम में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ गई है. ऐसे में AC में मौजूद फिल्टर आपको स्वच्छ और ठंडी हवा देते हैं. इसलिए एयर कंडीशनर खरीदने से पहले PM4 जैसे फिल्टर एसी में मौजूद हैं या नहीं इसके बारे में जरूर जानकारी करें.
यह भी पढ़ें:-
IIM में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, ग्रेजुएट भी कर सकते है आवेदन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check