जानिए एलोवेरा जूस पीने का सही समय, ताकि सेहत, त्वचा और बाल रहें स्वस्थ

एलोवेरा जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। इसके अलावा एलोवेरा जूस फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी एलोवेरा जूस पीने की सलाह देते हैं। अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा जूस पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। एलोवेरा जूस पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। इतना ही नहीं, एलोवेरा जूस का सेवन करने से त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है। एलोवेरा जूस पीने से त्वचा के फोड़े-फुंसियां, मुंहासे और दाग-धब्बे ठीक हो सकते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा जूस त्वचा के ग्लो को बढ़ाने में भी मदद करता है। एलोवेरा जूस त्वचा के साथ ही बालों को भी पर्याप्त पोषण देता है। इससे बालों को विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं, जिनसे बालों के विकास में मदद मिल सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि एलोवेरा जूस पीने से सेहत, त्वचा और बाल सभी को लाभ मिलता है। लेकिन एलोवेरा जूस के फायदों को पाने के लिए इसे पीने का बेस्ट समय क्या है? यानी एलोवेरा जूस कब पीना चाहिए? तो चलिए, विस्तार से जानते हैं एलोवेरा जूस पीने का सही समय और तरीका-

एलोवेरा जूस कब पीना चाहिए?- वैसे तो आप दिन के किसी भी समय एलोवेरा जूस पी सकते हैं। लेकिनरोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस  पीना अधिक फायदेमंद हो सकता है। खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से शरीर को ज्यादा लाभ मिल सकते हैं। दरअसल, खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही मल त्याग की प्रक्रिया भी आसान होती है। अगर आप नियमित रूप से खाली पेट एलोवेरा जूस पिएंगे, तो इससे सेहत, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो सकता है।

एलोवेरा जूस कैसे पीना चाहिए?- सेहत, त्वचा और बालों को हेल्दी रखने के लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं। आप एलोवेरा जूस को पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा, आप एलोवेरा जूस को आंवला जूस या फिर नींबू के रस में मिलाकर पी सकते हैं। रोज सुबह एलोवेरा जूस में आंवला या नींबू का रस मिलाकर पीने से आप हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। साथ ही, आपकी त्वचा पर भी निखार बना रहेगा। दरअसल, आंवला और नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। इससे त्वचा हेल्दी बनी रहती है और बालों की हेल्थ में भी सुधार होता है।

एलोवेरा जूस पीने के फायदे-

  • रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से  वजन को कम करने में मदद  मिल सकती है। एलोवेरा जूस फैट और कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। इससे आपका वजन धीरे-धीरे कम हो सकता है।
  • इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से खाली पेट एलोवेरा जूस पिएंगे, तो इससे गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। एलोवेरा जूस पीने के बाद आपका पेट आसानी से साफ होने लगेगा।
  • एलोवेरा जूस पीने से आंतों और लिवर को भी डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। इसलिए शरीर में टॉक्सिंस जमा होने पर आपको एलोवेरा जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • इसके नियमित सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। एलोवेरा जूस पीने से त्वचा पर निखार आता है। साथ ही, त्वचा मुलायम और कोमल भी बनती है।
  • इसका पीने से आपके बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है। अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा जूस पिएंगे, तो इससे हेयर ग्रोथ में मदद मिल सकती है। एलोवेरा जूस पीने से बालों को पर्याप्त पोषण मिलेगा और हेयर फॉल कंट्रोल होने लगेगा।

आप रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन भी कर सकते हैं. इससे आप अपनी सेहत, त्वचा और बालों की सेहत में काफी सुधार देख सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही एलोवेरा जूस का सेवन करें।

यह भी पढ़ें:

जानें एक्सपर्ट की राय, क्या नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है