शहतूत में अत्यधिक पोषक तत्त्व होने के कारण यह शरीर को कई रोगों से बचाता है। साथ ही हृदय रोगों में खास फायदा पहुंचाता है।
रक्तसंचार बेहतर : यह धमनियों में रक्त का प्रवाह सुचारू करता है, साथ ही रक्त की धमनियों में थक्का बनने की प्रक्रिया को रोकता है जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।
पेट की प्रॉब्लम दूर: यह कब्ज से बचाकर पाचनतंत्र दुरुस्त रखता है। शहतूत या इसका रस दोनों ही लाभ देते हैं। यह लिवर व किडनी के लिए भी उपयोगी है।
बालों के लिए फायदेमंद : शहतूत में मौजूद विटामिन एबालों की ग्रोथ व चमक बढ़ाते हैं। साथ ही बालों को गिरने और असमय सफेद होने से बचाते हैं। इसके अलावा यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check