जानिए बच्चों में भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय

भूख ना लगना एक आम समस्या है, कभी कभी बच्चों में भूख ना लगना जैसी समस्या हो जाती है जोकि कई बार ये बच्चों के विकास में बाधा डालती है। बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए शरीर को सबसे ज्यादा अच्छे पोषण की जरूरत होती है। अगर पोषण की कमी होगी तो बच्चों की ग्रोथ जैसे लंबाई और वजन के साथ उनके ब्रेन के विकास को भी प्रभावित करता है। डाइट तो हम पूरी देते है लेकिन तब क्या जब हमारा बच्चा खाना नही खाता क्योंकि उसको भूख नहीं लगती है। अब चिंता का विषय ये है की बिना भूख लगे हम बच्चे को सही पोषण कैसे दे। बिना आहार के पोषण मिलना नामुमकिन है। कई घरेलू तरीके से हम बच्चों की भूख बड़ा सकते है आइए जानते है,

बच्चों की भूख कैसे बढ़ाएं,

बादाम में विटामिन E की अच्छी मात्रा पाई जाती है बादाम के सेवन के लिए बादाम पाक बच्चों के लिए अच्छा विकल्प है ये भूख बढ़ाने के साथ उनकी इम्यूनिटी भी मजबूत करता है। इसके सेवन से मेटाबोलिज्म अच्छा रहता है और भूख को बढ़ाता है।  बादाम पाक का सेवन लिवर के लिए भी अच्छा होता  हैं।

छुहारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसको शहद में भिगो कर खाने से इसके फायदे दोगुने हो जाते है और बच्चों को खिलाने से ये उनकी भूख को बढ़ाता है। छुहारा हमारे पाचन तंत्र के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिसकी वजह से भूख ज्यादा लगती है।  इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है जो  शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हैं।

आंवला का सेवन हम सभी ही करते है लेकिन क्या आप जानते है इसका उपयोग भूख बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है। आंवला पाचन तंत्र के लिए वरदान माना जाता है। इसका भी सेवन मेटाबोलिज्म को तेज करता है और बच्चों की भूख बढ़ाता है।

हमारे किचन में पाए जाने वाले सौंफ और अजवाइन दोनों ही मेटाबोलिज्म के लिए अच्छे माने जाते है। सौंफ और अजवाइन का सेवन करने से पाचन तंत्र की क्रिया को बढ़ाता है और हमारी भूख को बढ़ाता है। अक्सर गैस व बदहजमी जैसी समस्या को दूर करता है।

पिप्पली का सेवन करने से पेट में मेटाबोलिज्म अच्छी तरह से होता है। ये हमारे शरीर में हो रहे बॉवेल मूवमेंट को अच्छी तरह से करता है और अगर बच्चों में कब्ज की समस्या है उसे भी दूर करता है।