फिल्ममेकर Kiran Rao इन दिनों अपनी हाल में रिलीज फिल्म ‘Laapta Ladies’की सफलता का आनन्द ले रही हैं। किरण राव बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की एक्स पत्नी हैं. साल 2021 में दोनों ने 16 साल के रिलेशनशिप को खत्म कर अलग होने का फैसला लिया था। अब एक इंटरव्यू में किरण राव ने आमिर खान और अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ बात की है।
पुरे छह महीने तक चली थी फिल्म Lagaan की शूटिंग
किरण राव ने बताया कि उन्होंने ‘Rang De Basanti’ के सेट पर आमिर के साथ रहते हुए उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘Dhobi Ghat’ लिखी थी। Cyrus Says नाम के एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देते हुए किरण ने बताया कि कैसे रीम कागती की एक कॉल ने उन्हें आमिर खान के साथ पहले प्रोजक्ट पर काम करने का दिया था मौका । किरण राव ने कहा कि उस समय मैं जॉब में थी। जब रीमा कागती का मेरे पास फोन आया। उन्होंने कहा कि यहां भुज में एक फिल्म की शूटिंग हो रही है क्या तुम आना चाहती हो? सिर्फ तीन महीने की बात है और काम भी अच्छा है। ये फिल्म लगान थी जिसकी शूटिंग वहां पर लगभग छह महीने चली। किरण ने कहा कि उन्होंने उस समय उन्होंने बहुत सारी हिंदी फिल्में नहीं देखी थीं और वो वहां जाने के लिए राजी हो गईं।
किरण ने कहा, “100 साल पहले स्पोर्ट्स पर आधारित एक फिल्म बनाना वो भी अवधी भाषा में ऐसा करके आमिर खान बहुत बड़ा रिस्क ले रहे थे। मैंने इन चीजों को धीरे-धीरे सीखा और ये मेरे लिए एक फिल्म स्कूल जैसा था।”
किरण राव थीं इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर
किरण राव लगान के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि शूट 3 महीने का होना था लेकिन चूंकि मूवी क्रिकेट पर आधारित थी इसलिए ये 6 महीने हो गया। यह उनके लिए बहुत ही अच्छा साल था क्योंकि लगान के साथ-साथ उन्होंने मानसून वेडिंग भी इसी साल की थी। किरण राव ने बताया कि उस समय रीमा और जोया दिल चाहता है कि भी शूटिंग कर रहे थे और इसलिए उन्होंने एक्सट्रा कास्टिंग के लिए उन्हें गोवा भेज दिया।
कब शुरू की डेटिंग?
रीमा उस समय स्वदेश की सेट पर काम कर रही थीं जब उनकी बातचीत आमिर खान के साथ दोबारा शुरू हुई। आमिर उस समय मंगल पाडे की शूटिंग कर रहे थे। इसी समय दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद आमिर रंग दे बसंती की शूटिंग में बिजी हो गए और किरण राव भी उनके साथ ट्रेवल करने लगीं। किरण राव तीन महीने तक आमिर खान के साथ शूट पर रहीं और इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म धोबी घाट लिखी।
किरण राव ने 2005 में आमिर खान के साथ शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि अब इनका तलाक हो चुका है।
यह भी पढ़े:
गूगल की सर्विसेज हुई डाउन साथ ही गूगल की अन्य सेवाएं भी हुईं प्रभावित, दुनियाभर में दिखा इसका असर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check