यू पी के सीतापुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने शराब के नशे में अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी. फिर उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
बता दे की उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मौके से एक अवैध हथियार बरामद हुआ है.जानकारी के मुताबिक, मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में अनुराग सिंह (45) ने रात करीब ढाई से तीन बजे पहले अपनी मां सावित्री (62) को गोली मारी, फिर पत्नी प्रियंका सिंह (40) को गोली मार दी. इसके अलावा उसने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया, ताकि वह बच न जाए. पत्नी के पास एक हथौड़ा भी पड़ा मिला।इसके बाद बेटी आसवी (12), अर्ना (8) और बेटे अदविक (4) को छत से नीचे फेंक दिया। तभी अनुराग ने खुद को गोली मार ली. मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई. उन्होंने बताया कि रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनी गयी. जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो खूनी मंजर देखा.
जानकारी देते हुए सीतापुर के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि 45 साल का अनुराग सिंह मानसिक रूप से कमजोर था. उसे शराब पीने की लत थी. उसने अपने ही घर के पांच सदस्यों की हत्या की. फिर खुद को गोरी मार ली. पहले अनुराग ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की हत्या की. फिर खुद सुसाइड किया. मृतकों में खुद अनुराग, उसकी 65 साल की मां सावित्री, 40 साल की बीवी और तीन बच्चे (उम्र 12, 9 और 6 साल) शामिल हैं. अनुराग ने अल सुबह इस वारदात को अंजाम दिया. घर से आ रही चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे. उन्होंने ही इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस की मानें तो पड़ोसियों ने बताया कि अनुराग नशे का आदी था. परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ. इसके बाद सुबह पांच बजे अनुराग ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला. मौके पर अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात है. फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. उधर, घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटनास्थल के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. पुलिस घर के आसपास किसी को आने नहीं दे रही.
यह भी पढ़ें:
RLDA में मैनेजर बनने का बेहतरीन मौका, बस चाहिए ये योग्यता, मासिक वेतन होगा अच्छा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check