गायिका खुशी कक्कर और अभिनेत्री लवली काजल का भोजपुरी लोकगीत ‘ससुरा में राज करी बनके रानी’ रिलीज हो गया है।भोजपुरी लोकगीत ‘ससुरा में राज करी बनके रानी’ की, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसके वीडियो में लवली काजल अपने सखियों के साथ नाचते और ठुमका लगाते हुए खूब अपनी बड़ाई कर रही है। इस गाने को खुशी कक्कड़ ने गाया है।
इस गाने के वीडियो में लवली काजल जोरदार ठुमका लगाते हुए और अपनी बखान करते हुए कहती है कि… ‘हमर बलमुआ हवें हो इकलौता, दादा दादी के दुलारा हवे पोता, नाही देवरानी न घर मे जेठानी, करी ससुरा में राज हम बनके रानी..’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘ससुरा में राज करी बनके रानी’ निर्माता रत्नाकर कुमार है।
इस गाने के गीतकार बेबी दूबे हैं और संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check