गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री श्वेता यादव का देवी गीत ‘आवतारी माई शेरावाली’ रिलीज हो गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने देवी गीत ‘आवतारी माई शेरावाली’ प्रस्तुत किया है। यह गाना खुशबू तिवारी केटी ने गाया है और इसके वीडियो में श्वेता यादव है। इस गाने के वीडियो में श्वेता यादव माँ शेरावाली के आगमन होने से बहुत ही उत्साहित नजर आ रही हैं।
वह फूल माला बनाने वाली मालिन को निर्देश देते हुए कहती हैं कि ‘जल्दी जल्दी फूल माला जाके लियावा, निमिया के तरवा मालिन झुलुआ लगावा, नीमन से सजा आरती थाली हो, शेरवा सवार होके हमरा अँगनवा आवतारी आज शेरावाली हो…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत ‘आवतारी माई शेरावाली’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार यादव राज हैं और संगीतकार अभिराम पांडेय हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं। एडिटर मीत जी, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस देवी गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check