कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेपाल में आए भूकंप में जानमाल के नुकसान पर शनिवार को दु:ख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के कारण लोगों की मौत से व्यथित हूं। हमारी गहरी संवेदना और सहानुभूति पीड़ितों के परिवारों और घायलों के साथ है। संकट की इस घड़ी में भारतीय नागरिक नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।’’
नेपाल में शुक्रवार आधी रात से ठीक पहले आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटकों के कारण हिमालयी देश के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई, कई घायल हो गए और सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। यह नेपाल में 2015 के बाद सबसे विनाशकारी भूकंप है|
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check