बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी।
फिल्म सिंघम अगेन में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की कैमियो भूमिका है।इस फिल्म से करीना कपूर का फर्स्ट लुक रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीना का लुक जारी किया है। तस्वीर में करीना कपूर जख्मी हालत में, हाथों में गन थामीं हुई बेहद इंटेंस नजर आई हैं।
तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, मिलिए सिंघम की ताकत अवनि बाजीराव सिंघम से। हमने सबसे पहले 2007 में साथ काम किया था। अब तक 3 ब्लॉकबस्टर हो चुकी हैं। गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न्स और अब हम चौथे प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं…सिंघम अगेन। 16 साल का लंबा एसोसिएशन।
कुछ नहीं बदला, बेबो आज भी वही है, सिंपल, स्वीट और हार्डवर्किंग। करीना कपूर ने भी अपना लुक रिवील करते हुए लिखा है, अब समय आ गया है…कॉप कविता #सिंघमअगेन के साथ फिर से फोर्स में शामिल होने का फिल्म ‘सिंघम 3’ में अजय देवगन,करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check