अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा हंसा कर पागल करने वाले कपिल शर्मा टीवी के बाद ओटीटी स्पेस में भी यूजर्स के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो भले ही थोड़े समय के लिए ओटीटी पर टेलीकास्ट किया जाना हो, लेकिन फैंस में कपिल और बाकी स्टार्स के जोक्स को सुनने का पागलपन रहता है।
कपिल शर्मा के शो ने टीवी से ओटीटी पर जंप मारा
कपिल शर्मा के शो ने टीवी से नेटफ्लिक्स पर छलांग लगाई है। ऐसे में चैनल को इस कॉमेडी शो की जगह दूसरा कोई शो चलाना था। कुछ समय के लिए ‘मैडनेस मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे’ टेलीकास्ट किया गया, लेकिन लोगों को हंसाने में चूक हुआ दिखाई दे रहा है। यह शो ऑफ ईयर होने वाला है। इसकी जगह फेमस कॉमेडियन जाकिर खान, कपिल शर्मा की जगह लेने के लिए तैयार हैं।
कॉमेडियन जाकिर करेंगे कपिल को रिप्लेस
स्टैंड अप कॉमेडी कर अपनी अलग फैन फॉलोइंग सेट कर जाकिर अपना खुद का शो लाने वाले हैं। जाकिर और चैनल के बीच बातचीत फिक्स हो चुक्की है। यह शो कॉमेडी और शायरी पर आधारित होगा।
बॉलीवुड सेलेब्स भी होंगे जाकिर के शो का पार्ट
सामने आई खबर के मुताबिक, जाकिर के शो का फॉर्मेट ‘द कपिल शर्मा शो’ की ही तरह ही होगा। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मेहमान बनकर आएंगे। इस शो का ऑफिशियल नाम रिवील किया जाना अभी बाकी है। जाकिर खान का कॉमेडी और शायरी मिक्स शो अगस्त से टीवी पर शुरू होगा।
कॉमेडी शो में गेस्ट बनकर आए हैं कॉमेडियन जाकिर
जाकिर खान का यह पहला टीवी शो होगा। इस तरह से बतौर होस्ट वह टीवी पर डेब्यू करेंगे। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब जाकिर किसी कॉमेडी शो का हिस्सा बनने वाले हों। इससे पहले वो साल 2017 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पांचवें सीजन में मेंटर के तौर पर दिखाई दिए थे। जाकिर खान ने ओटीटी पर ‘फर्जी मुशायरा’ नाम से एक कॉमेडी नॉन-फिक्शन शो भी किया है।
बता दें कि कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट हो रहा है। यह शो ऑफ एयर होने वाला है। इसके बाद शो का दूसरा सीजन ओटीटी पर ही शुरू होगा।
यह भी पढ़े:
अगर आप भी अपने फोन के कवर में रखते हैं ये चीजें तो हो जाये सावधान, कभी भी फट सकता है फ़ोन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check