बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काजोल ने अपने लेटेस्ट लुक से सबको अपना दीवाना बना लिया है. अपने इस स्टाइलिश लुक के लिए काजोल ने हील्स को छोड़कर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए शानदार आउटफिट के साथ सफेद स्नीकर्स को चुना, जिसने फैन्स को काफी इंप्रेस कर दिया है.
एक्ट्रेस काजोल अपने स्टाइलिश और फैशन सेंस से हमेशा फैन्स का दिल जीतती हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह लॉन्ग स्कर्ट के साथ हाई हील्स की जगह आरामदायक जूते पहने नजर आईं। तस्वीरों में काजोल ने ब्लैक पैटर्न वाली व्हाइट स्कर्ट के साथ फिटेड लियोटार्ड पहना हुआ है और इसे कलरफुल श्रग के साथ पेयर किया है।स्टाइलिश काजोल ने अपने लुक को पूरा करने के लिए फैशनेबल हाई हील्स के बजाय सफेद रंग स्नीकर्स को चुना. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘फाइनली! मैंने एक पार्टी में अपने स्नीकर्स पहनें.’ काजोल हमेशा ही स्टाइल के साथ-साथ अपने कंफर्ट का भी ध्यान रखती हैं.
काजोल का यह स्टाइलिश आउटफिट डिजाइनर अनामिका खन्ना के ब्रांड का है, जिसकी कीमत तकरीबन 58 हजार रुपये बताई जा रही है. सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट मोहित राय की मदद से काजोल ने अपने लुक को गोल्डन हूप इयररिंग्स और सफेद स्नीकर्स के साथ पूरा किया. इस आउट फिट के साथ काजोल ने अपने मेकअप को सिंपल रखा है.
बता दें कि काजोल बॉलीवुड की सबसे हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. काजोल ने 1992 में बेखुदी से डेब्यू किया और अब उन्हें हिंदी सिनेमा में 32 साल पूरे हो चुके हैं. एक्ट्रेस काजोल को आखिरी बार एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और कोर्टरूम ड्रामा ‘द ट्रायल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में देखा गया था. काजोल के अपकमिंग प्रोजेक्ट में कृति सेनन और शाहीर शेख के साथ ‘दो पत्ती’ शामिल है.
यह भी पढ़ें:
आलिया भट्ट की परफेक्ट बैकलेस डेनिम मिडी ड्रेस, हर तस्वीर पर टिक जाएंगी नजरें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check