भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री काजल राघवानी फिल्म तुझको ही दुल्हा बनाउंगी में जय यादव के साथ नजर आयेंगी।फिल्म तुझको ही दुल्हा बनाउंगी के निर्माता नवीन कुमार शर्मा हैं और इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार गुप्ता कर रहे हैं।ग्राउंड जीरो इंक प्रस्तुत फिल्म तुझको ही दुल्हा बनाउंगी में जय यादव और काजल राघवानी ऑन स्क्रीन रोमांस करते नज़र आएंगे।
जय यादव ने कहा,काजल इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा हैं। उनके साथ इस फिल्म में काम करने का अनुभव खास होने वाला है। उम्मीद है कि हमारी जोड़ी भोजपुरी के दर्शकों को पसंद आएगी। वह इतनी सहज और बड़े दिल की हैं कि उनके साथ काम करने में मजा आने वाला है। फिल्म में हम दोनों का किरदार एक दूसरे का पूरक होने वाला है। वहीं, फिल्म में अवधेश मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, इसलिए मुझे भोजपुरी के दर्शकों से बस यही उम्मीद है कि वे हमारी फिल्म को अपने परिवार के साथ मिलकर देखें और हमें अपना प्यार और आशीर्वाद दें।
फिल्म तुझको ही दुल्हा बनाउंगी में जय यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, राम सुजान सिंह, बीना पाँडे, राहुल श्रीवास्तव, शिव कुमार, बबलू ख़ान, कृष्णा कुमार मुख्य भूमिका में हैं।लेखक सभा वर्मा हैं. संगीतकार यश क़ुमार हैं। डीओपी शत्रुघ्न तिवारी हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check