टेलीविजन के फेमस कॉमेडी शो TMKOC में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले लापता गुरुचरण सिंह की तलाश में पुलिस 22 अप्रैल से जुटी हुई है। खबरों के अनुसार, अभिनेता डिप्रेशन से गुजर रहे थे। हाल ही में गुरुचरण के ऑनस्क्रीन बेटे ने बताया कि क्या सच में वह डिप्रेशन से गुजर रहे थे या नहीं।
TMKOC में सालों तक ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह की पिछले कुछ दिनों से तलाश की जा रही हैं। उनके पिता ने कुछ दिनों पहले ही शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस किडनैपिंग का मामला दर्ज करके तेजी से अभिनेता की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुचरण को दिल्ली की फ्लाइट से मुंबई के लिए निकलना था, लेकिन गुरुचरण एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही लापता हो गए। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, तारक मेहता में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
हाल ही में उनके ऑनस्क्रीन बेटे ‘जूनियर सोढ़ी’ उर्फ समय शाह ने उनके लापता होने पर चिंता जाहिर की और साथ ही यह भी बताया कि दोनों की आखिरी मुलाकात कब हुई थी।
जानिए, गुरुचरण से कब आखिरी बार मिले थे ‘जूनियर सोढ़ी’
बता दें कि असित मोदी के शो ‘TMKOC’ में समय शाह ने कई सालों तक गुरुचरण सिंह के बेटे का रोल निभाया था। समय ने बताया कि गुरुचरण उनके लिए पिता के समान थे। समय शाह ने बताया कि उनकी गुरुचरण से आखिरी बात कब हुई थी।
तारक मेहता के जूनियर सोढ़ी ने कहा, “मैंने 4-5 महीने पहले उनसे फोन पर बातचीत की थी। उस दौरान एक घंटे से ज्यादा हमारी बातचीत हुई थी और उन्होंने मुझे मोटिवेट किया था। हम सपनों के बारे में बात करते थे। हमारी जो आखरी मुलाकात हुई थी, वह दिलीप जोशी के बेटे के रिसेप्शन में हुई थी। उसके बाद हम नहीं मिले, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुझसे जल्द ही मिलेंगे”।
क्या सच में डिप्रेशन में थे गुरुचरण सिंह?
ऐसा सुनने में आ रहा था कि गुरुचरण सिंह डिप्रेशन से गुजर रहे हैं, जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए समय शाह ने बताया कि सेट पर कैसा था दोनों का रिश्ता? समय शाह ने ये भी बताया कि फिलहाल गुरुचरण के परिवार में वह किसी से भी टच में नहीं है। जूनियर सोढ़ी ने कहा कि वह गुरुचरण सिंह को बहुत याद करते हैं, क्योंकि इतने साल उन्होंने साथ में काम किया है। पुरानी यादों को ताजा करते हुए समय शाह ने कहा, “जब मैं बहुत छोटा था, तो वह मुझे ‘खट्टा-मीठा’ दिया करते थे और मेरे गाल पर किस करते थे। वो मेरे साथ खेलते भी थे, उन्हें बच्चे बहुत अच्छे लगते थे। जब भी वह साथ होते थे तो बच्चों में बच्चा बन जाते थे”। आपको बता दें कि पुलिस को छानबीन में ये पता चलता कि गुरुचरण आखिरी बार दिल्ली में थे। CCTV में उन्हें एटीएम से उन्हें पैसे निकालते देखा गया था।
यह भी पढ़ें:
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन में सरकारी नौकरी पाने का है बेहतरीन मौका, यहां करे आवेदन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check