एयरटेल का सबसे सस्ता डेटा प्लान 19 रुपये का है, इस डेटा प्लान के साथ प्रीपेड यूजर्स को कंपनी की तरफ से 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है. ये प्लान आप लोगों को 1 दिन की वैलिडिटी के साथ दिया जायेगा.
रिलायंस जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 15 रुपये का है. इस प्लान के साथ 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा और ये प्लान मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक लाइव रहेगा.
वीआई उर्फ वोडाफोन आइडिया का सस्ता रिचार्ज प्लान 17 रुपये का है. ये प्लान रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा देता है.
वोडाफोन आइडिया का 1 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान 19 रुपये का है. ये प्लान 1 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ आता है.
बीएसएनएल का सबसे सस्ता डेटा पैक 16 रुपये का है, इस प्लान के साथ आपको 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा. इस प्लान के साथ आप लोगों को 1 दिन की वैलिडिटी भी मिलेगी.
यह भी पढ़े:
स्मार्ट टेक टिप्स की मदद से आप भी बना सकते है रोजाना के कामों को आसान, जानिए इसकी पूरी डिटेल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check