शुगर के मरीजों को लो कार्ब फूड की जरूरत होती है आपको बता दें कि अगर आप गेहूं की रोटी खाते है तो इससे आपका शुगर का लेवल और भी ज्यादा बढ़ता है इसमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है आटा का अधिक सेवन आपके खाना में हानिकारक हो सकता है मधुमेह के रोगियों को खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए इस बीमारी में ब्लड शुगर बढ़ने के कई कारण हो सकते है जैसे थोड़ा भी मीठ या फिर हाई कार्ब फ़ूड ये सभी नुकसानदेह होता है। अक्सर डायबिटीज के मरीज जी भर के रोटियां खाते है को की गेहूं के आटे से बनी होती है। इसके लिए जरूरी है को आटे का सही चुनाव करना जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक हो और ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम हो। आइए जानते है सही आटे के चुनाव के बारे में,
चना आटा
डायबिटीज के मरीज अगर चने के आटे का इस्तेमाल करते है तो ये फायदेमंद होता है। चने का आटा में भरपूर फाइबर होता है ये आसानी से नहीं पचता साथ ही ब्लड में शुगर को नहीं बढ़ता है। मेटाबोलिक रेट भी संतुलित रहता है कब्ज जैसी समस्या से भी दूर रखता है।
बाजरे आटा
डायबिटीज के मरीजों के बाजरे का आटा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन के उत्पादन में मदद करते है। बाजरा मोटा अनाज है जिसमें भरपूर फाइबर होता है। ये पेट के बॉवेल मूवमेंट को तेज कर, कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
राजगीरा आटा
राजगीरा का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक है इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है।ये डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी होता है। ये हाई कैलोरी से भरपूर होता है ये शरीर की एनर्जी को बूस्ट करता है।
रागी आटा
रागी का आटा इस्तेमाल करने से डायबिटीज के मरीजों को लाभ पहुंचता है क्योंकि इस आटे के सेवन से ब्लड में ग्लूकोज को मात्रा नही पड़ती है। आंखों के लिए भी फायदेमंद है साथ ही कैल्शियम को कमी को भी दूर करता है।
यह भी पढ़े:शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने वाले जरूरी खाद्य पदार्थ
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check