शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने वाले जरूरी खाद्य पदार्थ

लोगों में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है खानपान सही तरीके से संतुलित न लेना। महिलाओं में आयरन की कमी होना अक्सर पाया जाता है  डाइट की कमी या प्रेग्नेंसी के कारण भी ये समस्या महिलाओं में देखी जाती है। महिला हो या फिर पुरुष दोनो में ही अगर आयरन की कमी है तो इसके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। आयरन की कमी से चक्कर आता है, शरीर में अकड़न महसूस होती है और स्किन पर एक्ने जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। इससे बचने के लिए आप संतुलित आहार और आयरन रिच फूड का ही इस्तेमाल कर सकते है।  कई ऐसे खाद्य पदार्थ है जो डाइट में शामिल करने से आयरन को कमी पूरी होती है।आइए जानते है इन फूड्स के बारे में,

किशमिश का सेवन

किशमिश मे भरपूर आयरन होता है। आयरन की कमी के लिए किशमिश को भिगोकर खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर हो जाती है। महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है।

अनार का सेवन

प्रतिदिन अपने आहार में एक अनार खाना से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है  अनार में  कई पोषक तत्व पाए जाते है जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स जो कि रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाते है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को  में भी मदद करते  हैं।

पालक है असरदार

पालक को आयरन के लिए काफी अच्छा स्रोत माना गया है। रेड ब्लड सेल्स को कमी को पूरा करता है। जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके जरूरी न्यूट्रिएंट्स जैसे जिंक सेहत के लिए फायदेमंद है।

सिंघाड़ा का सेवन करें

सिंघाड़ा में विटामिन और मिनरल्स के साथ पानी की भी होता है। जिससे शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है  साथ ही  ब्लड के सर्कुलेशन में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला आयरन रेड ब्लड सेल्स को शरीर में बढ़ाता है।

यह भी पढ़े:पुरानी से पुरानी खांसी को जड़ से निकाल फेंकेगा लौंग का सही इस्तेमाल