‘रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ के साथ-साथ ‘सावधान इंडिया अपनी खाकी’ में काम करने वाले एक्टर ईशान सिंह मन्हास ने अपना लुक चेंज कर लिया है। उन्होंने अपनी मूंछ और दाढ़ी वाले लुक के बारे में खुलकर बात की।
ईशान ने कहा कि दो शो को मैनेज करना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, मैं ‘सावधान इंडिया’ में मुख्य भूमिका निभा रहा हूं, इसलिए शेड्यूल बहुत व्यस्त है। लेकिन मैं अपने ब्रेक के दिनों में ‘रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ शूट करने की कोशिश करता हूं, या कभी-कभी मैं सप्ताह में एक-दो दिन की छुट्टी मांगता हूं।”
उन्होंने कहा, ”शो ‘सावधान इंडिया’ में संघर्ष यादव के लिए मेरा लुक मूंछों वाला है। मैं ‘रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ की टीम को धन्यवाद देता हूूं कि उन्होंने मुझे आर्यमान सिंह के लिए भी मूंछें रखने की अनुमति दी।”
अपने लुक के बारे में बात करते हुए ईशान ने कहा, शो ‘रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ में जब मैंने काम शुरू किया तो मेरा लुक हल्की दाढ़ी वाला था। लेकिन जब बाद में मैंने ‘सावधान इंडिया’ शो साइन किया तो वहां मुझे मूंछें रखने के लिए कहा गया। यह मेरा सौभाग्य है कि ‘रायसिंघानी’ की टीम ने मेरे मूंछ वाले लुक को अपनाया।”
उन्होंने कहा, “फिलहाल मुझे सिर्फ अपनी मूंछें रखने की जरूरत है। हालांकि, दोनों शो में मैं जिस बॉडी लैंग्वेज पर काम करता हूं, वह बहुत अलग है क्योंकि दोनों किरदारों का व्यक्तित्व अलग-अलग है।”‘सावधान इंडिया अपनी खाकी’ स्टार भारत पर प्रसारित होता है, जबकि ‘रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ सोनी लिव पर आता है।
ये भी पढ़े:
देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात; केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती : आप
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check