कोविशील्ड वैक्सीन पर उठ रहे सवालों के बीच विशेषज्ञों का यह मानना है कि कोरोना महामारी के बाद अचानक मौत के मामले तेजी से बढ़े हैं, लेकिन टीकाकरण इसकी वजह नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में वैक्सीनेशन हुए बहुत टाइम बीत गया है। अगर टीकाकरण के कारण कोई साइड इफेक्ट्स दिखता तो अब तक देश में बड़े स्तर पर केस सामने आ गया होता। वहीं, एम्स ने अचानक हुई मौतों की वजह जानने के लिए अध्ययन किया। इसमें 50 फीसदी मौतें हार्ट अटैक से नहीं हुई। सांस समेत अन्य दूसरी बीमारियाें की वजह से मौतें हुई हैं। बचे 50 फीसदी को हार्ट अटैक आया। एम्स के विशेषज्ञों का यह मानन है कि अगर थक्का पड़ता तो सभी मौतें हार्ट अटैक से होनी चाहिए थी।
इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की अदालत में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने पहली बार माना था कि उनकी वैक्सीन से दुर्लभ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इसमें कहा गया था कि इसके कारण थ्रोम्बोसइटोपेनिया सिंड्रोम हो सकता है जिससे शरीर में खून के थक्के भी जम सकते हैं। ऐसा होने पर पीड़ित को स्ट्रोक, हृदयगति थमने जैसी गंभीर प्रॉब्लम हो सकती हैं।
दो साल पहले भी कहा था, बूस्टर डोज की कोई जरूरत नहीं
एस्ट्राजेनेका जो बात आज कर रही है, वहीं दो साल पहले ही एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर ने कहा था। उस समय यह बताया गया था कि बूस्टर डोज फायदे से ज्यादा नुकसान कर सकती है। शुरुआत में जब अधिक लोग संक्रमित नहीं थे, तब लोगों में हर्ड इम्युनिटी नहीं थी और वैक्सीन की जरूरत थी ताकि बीमारी की गंभीरता और मौत के आंकड़ों को कम किया जा सके। किसी भी वायरस से बचने के लिए प्राकृतिक इम्युनिटी जरूरी होती है। रही बात वैक्सीन से धक्के जमने के बारे में तो इसके लिए शोध जरूरी है।
एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन के विभागाध्यक्ष ने कहा कि वैक्सीन के कारण किसी की मौत हुई हो ऐसा हमें नहीं लगता। इस तरह का कोई संकेत भारत में नहीं दिखा है। कोरोना के बाद अचानक कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक के कारण हो रहीं मौतें का कारण जानने के लिए करीब 200 शवों पर शोध किया गया। इस शोध में पाया कि करीब आधे मरीजों की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण नहीं हुई थी। इनकी मौत के पीछे सांस की प्रॉब्लम सहित दूसरे कारण भी मिले। जबकि अन्य 50 फीसदी मौत के पीछे कार्डियक अरेस्ट कारण पाया गया था। ऐसे में हम मान सकते हैं कि अचानक हो रहीं मौतें के पीछे वैक्सीन का कोई रोल नहीं होगा। लंदन में किस आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन के कारण थक्का जम रहा है और इससे दिल का दौरा पड़ सकता है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।
दिल्ली में टीकाकरण
कुल टीकाकरण ————– 3,74,10040
पहली खुराक ————– 1,82,98085
दूसरी खुराक ————— 1,57,17675
एहतियात खुराक ———— 33,94280
यह भी पढ़ें:
कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों के हिस्से की खाद भी लूट जाती थी मोदी ने जमकर बोला हमला
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check