बच्चा दस्त और उल्टी से पीड़ित है? आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

छोटे बच्चों में उल्टी और दस्त एक आम समस्या है। दरअसल, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जिसके कारण वे आसानी से संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण, खाद्य एलर्जी और गलत खान-पान की आदतों के कारण बच्चों में उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। दरअसल, बच्चों में उल्टी-दस्त की समस्या एक-दो बार के बाद बंद हो जाती है। लेकिन अगर बच्चों को तीन दिन से अधिक समय तक उल्टी और दस्त की समस्या बनी रहे।तो हालत गंभीर हो सकती है। अगर आपका बच्चा भी उल्टी और दस्त से परेशान है, तो घबराएं नहीं। कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 5 घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से बच्चों में उल्टी और दस्त की समस्या को ठीक किया जा सकता है।

नमक और चीनी का घोल- बच्चों को बार-बार उल्टी और दस्त होने पर उनके शरीर में नमक और पानी, दोनों की कमी होने लगती है। इसकी वजह से बच्चों को काफी कमजोरी हो जाती है। बच्चे को उल्टी-दस्त होने पर आप उसे नमक और चीनी का पानी दे सकते हैं। नमक और चीनी का घोल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और दस्त को रोकने में भी मदद करता है।

नींबू पानी- बच्चों में उल्टी और दस्त को ठीक करने में नींबू पानी बहुत कारगर घरेलू उपाय है। नींबू में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंत में बैक्टीरिया को साफ करते हैं। आप नींबू पानी में एक चुटकी काला नमक और शहद मिलाकर बच्चों को दे सकते हैं।

दही और चावल- उल्टी दस्त होने पर बच्चों को दही-चावल खिलाएं। यह आसानी से पच जाता है और पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और दस्त को रोकने में मदद करते हैं। आप दही-चावल में भुना हुआ जीरा मिलाकर बच्चे को दें।

अदरक का रस- बच्चों में उल्टी-दस्त की समस्या को रोकने के लिए अदरक का रस फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप 1 इंच अदरक के टुकड़े को कुचलकर रस निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर बच्चों को दें। दिन में दो से तीन बार इसके सेवन से उल्टी और दस्त रोकने में काफी मदद मिल सकती है।

केला- दस्त की समस्या होने पर बच्चों को केला जरूर खिलाएं। केले में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर होती है। हालांकि ध्यान रखें कि केला अच्छी तरह से पका हुआ होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

गर्मियों में ये छाछ में मिलाकर पिएं, पाचन ठीक रहेगा और वजन घटाने में मिलेगी मदद