हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज का अभ्यास करना जरूरी है। एक्सरसाइज शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के साथ हार्ट को बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है। हार्ट के मरीजों को सावधानियों का ध्यान रखकर नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। रस्सी कूदना भी एक फायदेमंद एक्सरसाइज है। लेकिन सभी लोगों को इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने की सलाह नहीं दी जाती है। आइए इस लेख में जानते हैं क्या हार्ट के मरीजों के लिए रस्सी कूदना फायदेमंद होता है?
हार्ट रस्सी कूदना हार्ट के लिए फायदेमंद होता है
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट कहते हैं, “रस्सी कूद व्यायाम एक सरल व्यायाम है जिसमें रस्सी कूदकर शरीर को सक्रिय रखना शामिल है। यह व्यायाम हमारी सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। ” चलने-फिरने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा रस्सी कूदने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हमारे शरीर का संतुलन बना रहता है।
हार्ट के लिए जंप रोप एक्सरसाइज के फायदे
1. कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद: जंप रोप व्यायाम हार्ट के लिए बेहद उपयुक्त है। इस व्यायाम से हृदय की धड़कनें तेज होती हैं, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
2. लिपिड प्रोफाइल सुधारने में मददगार: जंप रोप के नियमित अभ्यास से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है, जिससे हृदय रोग की संभावना कम होती है।
3. वजन कम करे: जंप रोप करने से कैलोरी खपत बढ़ती है, जिससे वजन कम होता है और अतिरिक्त चर्बी कम होती है। यह भी हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है।
4. तनाव को कम करे: जंप रोप करने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, जो हृदय के लिए फायदेमंद है।
5. स्ट्रेंथ बढ़ाए: जंप रोप करने से हमारे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और हमारी बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ती है, जिससे हृदय की क्षमता में सुधार होता है।
सावधानियां
- जंप रोप करने से पहले हमेशा वार्मअप करें ताकि शरीर तैयार हो सके।
- शुरुआत में धीरे-धीरे जंप रोप करें और अपने शरीर बैलेंस बनाए रखें।
- किसी भी व्यायाम के पहले डॉक्टर से सलाह लें, विशेषकर अगर आपका कोई मेडिकल कंडीशन है।
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज के मरीज डिनर में करें इन 6 चीजों का सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check