आईपीएल 2024: जानिए किस खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाये गए

आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची।

संजू सैमसन (आरआर)
संजू सैमसन लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। उन्होंने 122 पारियों में 161 छक्के लगाए हैं।

मार्कस स्टोइनिस (एलएसजी)
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेथ ओवरों में अपनी जबरदस्त हिटिंग पावर के लिए जाने जाते हैं। मार्कस स्टोइनिस ने अब तक लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए 26 पारियों में 40 छक्के लगाए हैं।

शुबमन गिल (जीटी)
क्रिकेट के ‘राजकुमार’ ने गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। जीटी के लिए 35 पारियों में उनके नाम अब तक 46 छक्के हैं।

केएल राहुल (KXIP अब PBKS)
केएल राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के साथ शानदार प्रदर्शन किया था जब वह टीम का नेतृत्व कर रहे थे। उनके लिए खेलते हुए उन्होंने कई विकेट तोड़े। उनके नाम पंजाब के लिए सिर्फ 55 पारियों में 110 छक्के हैं।

डेविड वार्नर (SRH)
डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 95 पारियां खेलीं और फ्रेंचाइजी के लिए 143 छक्के लगाए।

ऋषभ पंत (डीसी)
ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपनी 99 पारियों में 130 छक्के लगाए हैं। अगर वह 2023 सीज़न नहीं चूकते तो वह इस सूची में काफी ऊपर हो सकते थे।

आंद्रे रसेल (केकेआर)
रसेल टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने केकेआर के लिए  197 छक्के 93 पारियों में लगाए हैं।

कीरोन पोलार्ड (एमआई)
पोलार्ड ने आईपीएल छोड़ दिया है लेकिन अपने जबरदस्त प्रदर्शन के कारण अभी भी कुछ विशिष्ट सूची में बने हुए हैं। उन्होंने एमआई के लिए सिर्फ 171 पारियों में 223 छक्के लगाए हैं।

एमएस धोनी (सीएसके)
सीएसके के लिए 191 पारियों में 209 छक्कों के साथ एमएस धोनी भी इस सूची का हिस्सा हैं।

विराट कोहली (आरसीबी)
किंग कोहली ने आरसीबी के लिए 171 पारियों में सबसे ज्यादा 241 छक्के लगाए हैं।