झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लुटेरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह गिरोह झारखंड और ओडिशा में लूटपाट की घटनाओं में कथित रूप से शामिल था।पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को शनिवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
शेखर ने कहा कि इन लोगों को कुछ दिन पहले सरायकेला-खरस्वान जिले में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए गिरोह के एक अन्य सदस्य द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।शेखर ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, पांच दरांती, लूटे गए पैसे से खरीदी दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check