इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डेली डाइट में शामिल करें ये फूड्स

बदलते मौसम में अपने स्वास्थ का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। शरीर को बीमारियों से बचाने में इम्यून सिस्टम की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिन लोगों की इम्युनिटी वीक होती है, वो हमेशा ही बीमार पड़ जाते हैं। सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, सुस्ती आदि की प्रॉब्लम हमेशा होती है और संक्रामक बीमारियों का भी अधिक खतरा होता है।

ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं, खानपान की कौन-सी चीजें है, जो इम्युनिटी बढ़ाने का काम करती हैं।

आंवला इम्युनिटी के लिए है सही :-

आंवला को हम सुपरफूड के रूप में जानते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-सी का भरपूर स्रोत होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। आप खाने में आंवला का उपयोग कई तरीकों से कर सकते हैं। इसे जूस, मुरब्बा, चटनी आदि के रूप में खा सकते हैं।

मसाले का उपयोग :-

किचन में रखे मसाले खाने का टेस्ट बढ़ाने के साथ हमें कई बीमारियों से भी बचाते हैं। इनमें एंटी-सेप्टिक, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है। आप रोजाना अपने खाने में हल्दी, जीरा, धनिया, काली मिर्च आदि मसालों का जरूर उपयोग करें। इन मसालों के उपयोग से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे।

नींबू का सेवन :-

नींबू आपको हर किचन में बहुत ही आसानी से मिल जाता हैं। इसके उपयोग से खाने का टेस्ट बढ़ जाता है। यह स्वास्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नींबू शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। दाल, सब्जी, सलाद में नींबू का रस मिक्स कर आप इसे अपनी डाइट में रोजाना शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर है।

नट्स का सेवन :-

नट्स हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आप इन्हें डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट खा सकते हैं। आप इन्हें नाश्ते के रूप में खा सकते हैं या स्मूदी में भी शामिल कर सकते हैं।

ग्रीन टी का उपयोग :-

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो आपको बहुत लाभ पहुंचाते हैं। ग्रीन टी पिने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें एपिगैलोकैटेचिन गैलेट होता है, जो रोगों को कम करने वाले एंटीऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है।

छाछ का सेवन :-

पोषक तत्वों से भरपूर छाछ पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे वायरल इन्फेक्शन से बचा जा सकता हैं। इसके अलावा छाछ पाचन को दुरुस्त रखता है। छाछ को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें काली मिर्च, सेंधा नमक या अन्य मसाले भी मिक्स कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

आप भी बार-बार अपनी एपल आईडी का पासवर्ड भूल जाते हैं, तो ये ट्रिक है आपके बड़े काम की