तनाव से राहत और अनिद्रा के उपचार के लिए अपनी डाइट में शामिल करें मैग्नीशियम

मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए बेहद ही उपयोगी  मिनरल्स में से एक माना गया है। हम सभी के शरीर के लिए इसकी जरूरत प्रतिदिन होती है। मैग्नीशियम का डीएनए निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है इसके साथ यह मेटाबॉलिज्म में भी मदद करता है। हमारे शरीर के लिए स्वास्थ्य लाभों से भरपूर्ण है। साथ ही यह शुगर के लेवल को भी नियंत्रित करता है। मैग्नीशियम एक ऐसा खनिज पदार्थ है जोकि अपने आप हमारे शरीर में नहीं बनता है, इसके लिए हमें मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

मैग्नीशियम हमारे शरीर में ऊर्जा उत्पादन, रक्त शर्करा संतुलन और यहां तक कि वजन नियंत्रण करने में मुख्य भूमिका निभाती है। यह हमारे शरीर के लिए  चौथा सबसे प्रचुर खनिज पदार्थ माना जाता है। यह 300 से भी ज्यादा एंजाइमेटिक प्रतिक्रियाओं में शामिल रहता है । आइए जानते है मैग्नीशियम से जुड़े लाभ और इसकी कमी से होने वाले लक्षण के बारे में,

मैग्नीशियम के लाभ

  1. हड्डियों की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  2. अवसाद और चिंता की समस्या से निजात मिलती है।
  3. हृदय संबंधी स्वास्थ्य को नियमित रूप से स्वस्थ रखता है।
  4. माइग्रेन की वजह से हो रहे सिरदर्द को कम करता है।
  5. नींद न आने की समस्या में राहत मिलती है।
  6. रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  7. चयापचय को बढ़ावा देता है।
  8. सूजन की समस्या से भी लाभ मिलता है।

शरीर में मैग्नीशियम की कमी के लक्षण

  1. मानसिक और शारीरिक थकान का होना।
  2. कमजोरी, सिरदर्द बने रहना।
  3. भूख में कमी आना।
  4. उल्टी और मितली  जैसे समस्या बन रहना।
  5. मांसपेशियों में ऐंठन होना।

मैग्नीशियम के स्रोत

  1. हम सभी को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चहिए।
  2. कुछ सीड्स जैसे कद्दू के बीज और तिल का सेवन स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं रखने में मदद करता है।
  3. नियमित रूप से सेम और दालें हम सभी को खाना चाहिए।
  4. मोटे अनाज जैसे गेहूं, जौ का सेवन करना चाहिए।
  5. डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़े:जानिए आइसक्रीम से होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में