दही को अपने आहार में शामिल करें और पाएं अदभुत फायदे,

दही एक स्वादिष्ट डेयरी पदार्थ है इसके सेवन के शरीर में ढेरों लाभ है। हम सभी इसका नियमित रूप से सेवन करते है। हम सभी सुबह के नाश्ते में किसी न किसी रूप में दही खाते ही है कभी लस्सी तो कभी छाछ दही का सेवन कई तरीकों से फायदेमंद है। दही में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है। जो हम सभी को स्वस्थ रखते हैं, इसके सेवन से पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती हैं। दही की पाचन तंत्र में मुख्य भूमिका है, इसमें उपस्थित लैक्टोबैसिलस नाम का गुड बैक्टीरिया सेहत के लिए फायदेमंद है। दही हमारे शरीर के लिए प्रोबायोटिक का काम करता है, जो पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में काफी लाभदायक होता है। गैस हो या कब्ज जैसी समस्याओं को दूर भगाता है। आइए, अब बात करते है इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व, इसमें कई प्रकार के पोषक तत्त्व उपस्थित रहते है जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 ये सभी हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है, जो कि पाचन तंत्र को लाभ पहुंचाता है। आइए जाने इसके सेवन करने से होने वाले लाभ,

  • इसके सेवन से कैल्शियम की कमी नहीं होती है जो की हमारी हड्डियों को मजबूत रखने में मुख्य भूमिका निभाता है। गठिया की शिकायत नहीं हो पाती है, दातों में होने वाले कैल्शियम की कमी को पूरा करता है।
  • दही का सेवन शरीर के लिए तो है ही फायदेमंद बल्कि इसके उपयोग से हम सभी अपनी स्किन में प्राकृतिक सुंदरता प्राप्त कर सकते है। दही का फेसपैक बनाकर लगाने से त्वचा मुलायम होती है और रंग भी निखरता है। सन की वजह से होने वाली टैनिंग में भी लाभदायक है।
  • दही का सेवन आपको भूख नहीं लगने देता जिस की वजह से इसका उपयोग वजन कम करने के लिए भी कर सकते है दही में उपस्थित कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम ये आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
  • दही का सेवन पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होता है। यह हमारे पाचन क्रिया में सहायक है, इसके नियमित सेवन पेट में होने वाली कब्ज, अपच और गैस जैसे समस्या नहीं हो पाती है। इसमें पाया जाने वाला बैक्टीरिया लैक्टोबैसिलस हमारे आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। लैक्टोज की उपस्थिति के कारण पाचन शक्ति बढ़ती है।