पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान जारी

आज के दिन से राजनीतिक दलों के बीच में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को मतदान शुरू होने से लोगो में मतदान के लिए उत्साह नजर आ रहा है। इस लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। आपको बता दे की आज के दिन चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में  मतदान शुरू हो चुके है। तमिलनाडु और त्रिपुरा में भी उपचुनाव शुरू हो चुके हैं।

पहले चरण में 60 सीटों पर अरुणाचल प्रदेश और 32 सीटों के लिए  सिक्किम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। अरुणाचल में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल मतदान केंद्रों पर जा कर किया  है।

आपको बता दें कि आज तमिलनाडु और त्रिपुरा में भी उपचुनाव जारी हैं। तमिलनाडु की विलावनकोड विधानसभा सीट 12 बजे से पहले तक 17.09 फीसदी लोगों ने मतदान में भाग लिया था। त्रिपुरा की रामनगर विधानसभा सीट पर भी मतदान दर्ज किया गया है।

निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पहले चरण के मतदान शुरू होने से एक दिन पहले  सभी को उनके मत के महत्व की याद दिलाई और कहा आप सभी का  एक एक मत इस महत्वपूर्ण मुकाबले में बहुत  जरूरी होता है। उन्होंने चुनाव को भारत के लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत अभिव्यक्ति बताते हुए मतदान को महत्वाता बताई।

यह भी पढ़े:गुलाबी और मुलायम होंठों के लिए अपनाए असरदार नुस्खें