आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। पिछले मैच में पंजाब किंग्स को सीएसके के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
वहीं, आरसीबी की टीम अपने आखिरी तीन मैच लगातार जीती है। आरसीबी की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ ये मैच जीतना बहुत जरूर होगा। ऐसे में आइए आपको बताते है धर्मशाला की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में होगी?
जानिए, कैसा खेलेगी धर्मशाला की पिच?
पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की पिच रिपोर्ट की बात करें तो बता दें कि धर्मयशाला की पिच पर बल्ले और गेंद दोनों से ही बहुत अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलता है। गेंद को उछाल मिलता है और बल्लेबाज भी रन बनाते हुए महफिल में वाहवाही लूटते हुए नजर आते हैं। जैसे-जैसे मैच शुरू होता है तो तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है, लेकिन कोई बैटर अगर एक बार पिच पर जम जाए तो बल्लेबाजों को भी खूब फायदा मिलता है।
आईपीएल के इस सीजन में अब तक धर्मशाला में एक ही मैच (पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स) के बीच खेला गया था, जिसमें गेंदबाजों को बहुत ज्यादा फायदा मिला था। धर्मशाला ने अब तक आईपीएल के कुल 12 मैचों की मेजबानी की है, जसमें से 7 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने मैच जीते, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने पांच मैचों में जीत हासिल की। पहली पारी का औसत स्कोर एचपीसीए स्टेडियम में 152 रन का रहा।
अगर बात करें आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों के बीच कुल 32 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 15 मैच आरसीबी ने जीते, जबकि 17 मैच में पंजाब किंग्स को जीत मिली। आरसीबी का पंजाब किंग्स के खिलाफ 226 रन टोटल रहा, जबकि पंजाब किंग्स का आरसीबी के खिलाफ 232 रन सबसे बड़ा टोटल रहा।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check