राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद करीब एक महीने में प्रदेश में 530 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है जो गत विधानसभा चुनाव के समय की जब्ती से अब तक 758 प्रतिशत से अधिक हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। इस दौरान 23 जिले ऐसे है जहां दस करोड़ से अधिक अवैध सामग्री जब्त की गई। श्री गुप्ता ने बताया कि इस दौरान सर्वाधिक 86.18 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जयपुर जिले में जब्त की गई।
इसी तरह अलवर में 31.40 करोड़, बूंदी में 22.16 करोड़ जोधपुर में 21.93 करोड़, उदयपुर में 21.29 करोड़, बीकानेर में 20.50 करोड़, नागौर में 20.15 करोड़, चित्तौड़गढ़ में 19.92 करोड़, भीलवाड़ा में 19.90 करोड़, गंगानगर में 18.25 करोड़़, कोटा में 17.18 करोड़, हनुमानगढ़ में 15.96 करोड़, हनुमानगढ़ में 15.96 करोड़, बाड़मेर में 15.86 करोड़, बांसवाड़ा में 14.93 करोड़, सीकर 14.85 करोड़, पाली में 14.41 करोड़, सिरोही में 13.51 करोड़, झालावाड़ में 13.34 करोड़, चुरु में 13.07 करोड़, टोंक में 12.50 करोड़, अजमेर में 11.54 करोड, भरतपुर में 11.37 करोड़ एवं दौसा में 11.01 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त की गई। इसी तरह अन्य अन्य जिलों में भी करोड़ों की अवैध सामग्री जब्त की गई।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check