अगर आप वजन बढ़ाना चाहते है तो इन 4 तरीकों से खाएं दही

दही प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके अलावा दही में हेल्दी फैट, कार्ब्स, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। दही में मौजूद पोषक तत्वों को देखते हुए डॉक्टर भी दही को आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर दही की बात करें तो यह भी वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि दही से वजन कैसे बढ़ाएं? वजन बढ़ाने के लिए दही का सेवन कैसे करें? तो इस आर्टिकल में हम आपको वजन बढ़ाने के लिए दही खाने के 4 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वजन बढ़ाने के लिए दही का सेवन कैसे करें-

1. दही और केला- जिस तरह दूध और केला वजन बढ़ाने में असरदार होता है। उसी तरह दही और केले का कॉम्बिनेशन भी वेट गेन में सहायक हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में फुल फैट दही लें। अब इसमें 2-3 केले अच्छी तरह से मैश कर लें। रोजाना सुबह नाश्ते में दही और केला एक साथ लेने से आपको वेट गेन में काफी मदद मिल सकती है।

इसके साथ ही दही और केले में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यह वजन को बहुत अधिक नहीं बढ़ाता है, कंट्रोल करके रखता है। इसलिए दही और केला खाकर आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं।

2. दही और आलू-  दही और आलू का कॉम्बिनेशन भी आपको वेट गेन करने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप आलू उबाल लें और छीलकर रख दें। इसके बाद एक कटोरी फुल फैट दही लें। इसमें आलू को कद्दूकस करके डाल दें। अब इसमें नमक और काली मिर्च का पाउडर मिला लें। दही और आलू को रोजाना खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। आलू में शुगर, कार्ब्स और कैलोरी होता है, तो वेट गेन में मदद कर सकते हैं।

3. दही और चावल-
अधिकतर लोग दही चावल का सेवन लूज मोशन (Curd Rice in Loose Motion)के दौरान करते हैं। वहीं कुछ लोग दही चावल खाना पसंद भी करते हैं। लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो भी दही और चावल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक प्लेट में चावल और फुल फैट दही लें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं और खा लें। रोजाना दही और चावल खाने से आपको वेट गेन में मदद मिल सकती है। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स आदि में मिला सकते हैं।

4. दही स्मूदी-  आप अकसर मिल्क स्मूदी बनाते होंगे, यह तो वेट गेन करता ही है। लेकिन अगर आपको दही पसंद है, तो आप दही स्मूदी  बनाकर भी पी सकते हैं। दही स्मूदी भी आपका वजन बढ़ाने में असरदार साबित हो सकती है। इसके लिए आप एक गिलास फुल फैट दही लें। इसमें स्ट्रॉबेरी, एवोकाडो, केला और पीनट बटर डालें और अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। अब तैयार दही स्मूदी को आप रोजाना वर्कआउट के बाद पी सकते हैं। दही स्मूदी पीने से आपको वेट गेन में काफी मदद मिल सकती है।

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दही में केला, चावल, फ्रूट्स या आलू मिलाकर खा सकते हैं। फुल फैट दही आपका वजन बढ़ाने में मदद  कर सकता है। लेकिन सिर्फ दही खाने से वेट गेन करना संभव नहीं है। इसके लिए आपको सही डाइट, लाइफस्टाइल फॉलो करना भी जरूरी होता है। साथ ही रेगुलर एक्सरसाइज को भी अपने रूटीन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:

अगर घंटों डेस्क पर बैठने से आपकी कमर या गर्दन अकड़ गई है तो ये 5 आसान एक्सरसाइज दिलाएंगी राहत