अगर आपको हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मखाना

मखाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसमें कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। मखाने का सेवन करने से हमें कई बीमारियों से राहत मिलती है।यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है।लेकिन इसके बावजूद मखाना कुछ लोगों के लिए हानिकारक होता है. आइए जानते हैं किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

1.किडनी स्टोन –जिन लोगों को किडनी या पथरी जैसी बीमारी है उन्हें मखाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।जिसके कारण मखाने का अधिक सेवन  पथरी को बढ़ा सकता है।

2.दस्त रोगी-डायरिया के मरीजों को भी मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो मल त्याग को बढ़ावा देता है। ऐसे में इसका सेवन करने से डायरिया की समस्या और भी बढ़ सकती है।

3.लो ब्लड शुगर-जिन लोगों को लो ब्लड शुगर की समस्या है उन्हें भी मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए.दरअसल, यह एक लो ग्लाइसेमिक फूड है, जिससे यह शरीर में इंसुलिन लेवल को बढ़ा सकता है। इससे ब्लड शुगर कम होने का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा, जो लोग एंटी-डायबिटिक दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें भी मखाने का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

4.एलर्जी की परेशानी-जिन लोगों को किसी भी प्रकार की एलर्जी की समस्या है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण शरीर में स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है। इसकी वजह से एलर्जी और बढ़ सकती है।

5.गैस की परेशानी-जिन लोगों को गैस की समस्या है उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि मखाने में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण इसे पचने में अधिक समय लगता है। ऐसे में इसका सेवन करने से गैस और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।