Navyug SandeshNavyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check

  • HomePage
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • दुनिया
  • व्यापार
  • सम्पादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • जोक्स
  • राजनीति
Home»लाइफस्टाइल»मीठा खाने का मन करे तो खाएं ये 7 चीजें, एक्सपर्ट से जानें क्यों नहीं बढ़ता इनसे ब्लड शुगर

मीठा खाने का मन करे तो खाएं ये 7 चीजें, एक्सपर्ट से जानें क्यों नहीं बढ़ता इनसे ब्लड शुगर

Web Desk May 23, 2024 लाइफस्टाइल, हेल्थ

डायबिटीज से पीड़ित कई लोग मीठा खाना बिल्कुल बंद कर देते हैं क्योंकि उनके खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। डायबिटीज के कारण शरीर में इंसुलिन का स्राव भी कम हो जाता है, जिससे भोजन पचने में दिक्कत होती है। कई लोग डायबिटीज होने से इतना डर ​​जाते हैं कि मीठा खाना भी बंद कर देते हैं। लेकिन आपको इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है. बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है.इन बातों को ध्यान में रखकर डायबिटीज से पीड़ित लोग भी मीठा आसानी से खा सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि इससे आपका शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। इससे आप स्वास्थ्य भी रह सकते हैं। इसके लिए बस आप इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप कुछ मीठे की मात्रा अपने आहार में ले रहे हैं, तो इसके लिए अपने दैनिक आहार में रोटी, सब्जी या चावल की मात्रा कम कर दें या न लें। इससे मीठे और दैनिक भोजन की मात्रा संतुलित हो सकती है और आपका शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। हालांकि इसके लिए आप डायटीशियन से जरूर सलाह लें। फिलहाल हम आपको कुछ ऐसे ही मीठे पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आप आसानी से मीठा भी खा सकते हैं और डायबिटीज भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से बता रही है।

डायबिटीज में इन मीठी चीजों का करें सेवन
1. फल- डायबिटीज में आप सभी फलों का सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप फ्रूट सलाद भी खा सकते हैं। इससे आपको सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसके लिए बस आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना है। जैसे आप फ्रूट सलाद खा रहे हैं, तो उसमें एक स्लाईस से ज्यादा आम, एक छोटा चीकू, आधा तरबूज, एक अमरूद और केला मिलाकर खा सकते हैं। इससे आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि इसके बाद आप अपने सुबह या दोपहर का खाना स्किप कर दें। इससे शरीर मेंशुगर की मात्रा का संतुलन बना रहेगा।

2. स्मूदी- इसके अलावा आप फलों की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। इससे भी आपको मीठे का स्वाद आता है। बस इसमें एक्स्ट्रा शुगर न डालें। स्मूदी बनाने के लिए आप एक सेब, कद्दू के बीज और अन्य फलों की सीमित मात्रा का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही आप ऐसा कर सकते हैं, स्मूदी को ही नाश्ते के रूप में ले सकते हैं। उसके बाद आपको नाश्ता करने की जरूरत नहीं है। साथ ही आप कुछ अन्य फलों की भी स्मूदी बना सकते हैं, जैसे लीची, केला, अनार, कीवी और मौसमी। फलों की नैचुरल मिठास को इंजॉय करें।

3. हलवा- डायबिटीज के मरीज नाश्ते की जगह बादाम या गाजर हलवा खा सकते हैं। इसके लिए बस आप एक बात ध्यान में रखें कि चीनी की जगह शुगर फ्री चीनी मिलाएं। इससे आपका ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ाता है और आपको मीठे का स्वाद भी मिलता है।

4. डार्क चॉकलेट- डार्क चॉकलेट में अनय चॉकलेटों की तुलना में चीनी की मात्रा कम होती है, जिससे यह डायबिटीज के रोगियों पर बुरा प्रभाव नहीं डालता है। आप इसके दो स्लाईस खा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि इसकी अधिक मात्रा का सेवन न करें।

5. छेना से बने पदार्थ- डायबिटीज के मरीजों के लिए छेने की बनी चीजें भी खाना काफी फायदेमंद होता है। आप छेने से बनी मिठाई या ऐसे भी छेना खा सकते हैं। इससे कोई खास नुकसान नहीं होता। बस आपको अपने दैनिक आहार से कुछ चीजें कम करनी होगी।

6. शहद और गुड़- शहद और गुड़ कई लोगों को बहुत पसंद होता है। कई डायबिटीज के मरीजों को भी शहद और गुड़ जैसी मीठी चीजें खाना पसंद होता है लेकिन अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण वे इसे खाने से डरते हैं। ऐसे में आप गुड़ या शहद का सेवन थोड़ी मात्रा में कर सकते हैं। साथ ही आप किसी खाने की चीज में शहद या गुड़ मिलाकर खा सकते हैं। अगर आप किसी हलवा या स्मूदी में शहद मिलाकर खाने की सोच रहे हैं, तो एक टाइम का खाना जरूर छोड़ दें। इससे आप अपने शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

7. ओट्स- मीठे ओट्स का सेवन भी आप कर सकते हैं। इसके लिए आप बस रागी या ज्वार वाले ओट्स खा सकते हैं। इससे डायबिटीज भी नियंत्रित रहता है। इसके अलावा आप दही का सेवन भी कर सकते हैं। आप फलों या खाने में ऐसे में दही का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको मिठास के साथ-साथ सेहत भी मिलती है।

इसके अलावा जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि डायबिटीज के मरीज हमेशा मीठे की मात्रा का ध्यान रखें। इसके लिए आप अपने डाटीशियन से सलाह जरूर लें। इसके अलावा आप हर तीन घंटे कुछ मात्रा में भोजन का सेवन जरूर करें। खाने में मीठा लेने पर थोड़ा व्यायाम करना भी अच्छा होता है। इससे भोजन के पाचन में मदद मिलती है। साथ ही कुछ भी खाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें ताकि शरीर में शुगर की मात्रा नियंत्रित रह सके।

यह भी पढ़ें:

क्या मिठाई खाने से डायबिटीज रोग होने का जोखिम बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से

Previous क्या मिठाई खाने से डायबिटीज रोग होने का जोखिम बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से
Next ये 15 आहार हैं डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक, बढ़ा देंगे ब्लड शुगर

Related Articles

पैरों में सूजन दिखे तो तुरंत ध्यान दें, ये हो सकता है खतरे का संकेत

32 minutes ago

थायराइड मरीजों के लिए खुशखबरी! इस तरीके से मिल सकता है कंट्रोल

36 minutes ago

यूरिक एसिड बढ़ गया है? गेहूं की जगह खाएं इस अनाज की रोटी, जल्दी मिलेगा आराम

41 minutes ago

Navyug Sandesh is now on WhatsApp !

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

  • Recent
  • Popular
  • Comments
  • Tags
  • पैरों में सूजन दिखे तो तुरंत ध्यान दें, ये हो सकता है खतरे का संकेत

    32 minutes ago
  • थायराइड मरीजों के लिए खुशखबरी! इस तरीके से मिल सकता है कंट्रोल

    36 minutes ago
  • यूरिक एसिड बढ़ गया है? गेहूं की जगह खाएं इस अनाज की रोटी, जल्दी मिलेगा आराम

    41 minutes ago
  • सेंधा से लेकर काला नमक तक: 10 तरह के नमक में कौन सा है सबसे हेल्दी? जानिए सच

    1 hour ago
  • मेंटल स्ट्रेस का नेचुरल इलाज है स्पिरुलिना! रोज सेवन से दिमाग रहेगा शांत

    1 hour ago
  • “जय हिंद जय सिंध: ए लव स्टोरी” में साथ आए महेश मांजरेकर, जया प्रदा और ज़रीना वहाब; मोशन पोस्टर जारी

    1 week ago
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा की ‘हंसी तो फंसी’ फिर से सिनेमाघरों में, रिलीज़ डेट फाइनल

    2 weeks ago
  • इक्कीस ओटीटी पर अगस्त्य नंदा की फिल्म: कब और कहां देखें?

    2 weeks ago
  • फैक्ट चेक: क्या तालिबान ने पाकिस्तानी F-16 या JF-17 को मार गिराया?

    2 weeks ago
  • पाकिस्तान ने ऑपरेशन ‘ग़ज़ब लिल-हक़’ शुरू किया, काबुल और कंधार पर एयर स्ट्राइक

    2 weeks ago
  • प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म भारत माता की जय का ट्रेलर रिलीज

    September 22, 2023
  • कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं

    September 22, 2023
  • जैस्मीन भसीन ने बताया भगवान गणेश को क्यों कहा जाता है विघ्नहर्ता गणेश

    September 22, 2023
  • लाल साड़ी में फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा गईं अनन्या पांडे, अदाएं ऐसी…उड़ाई रातों की नींद

    September 22, 2023
  • ‘एनिमल’ से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज

    September 22, 2023
  • जानिए, Facebook के मल्टीपल प्रोफाइल फीचर के बारे में

    September 22, 2023
  • ओयो ने जनवरी-जुलाई में कॉर्पोरेट जगत से जुड़े 2,800 नए ग्राहक जोड़े : रिपोर्ट

    September 22, 2023
  • जे पी मॉर्गन अगले साल से अपने उभरते बाजार सूचकांक में सरकारी प्रतिभूतियों को करेगी शामिल

    September 22, 2023
  • 23 सितम्बर को फ़िल्मची भोजपुरी टीवी चैनल पर होगा फिल्म फरिश्ता का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

    September 22, 2023
  • सारा का पहली बार पर्दे पर दिखेगा धाकड़ अवतार, ताबड़तोड़ एक्शन कर टाइगर को देंगी टक्कर

    September 22, 2023
news milegee raahat milega raahat milega phaayada milega aaraam joke jaanie kaise jaanie jaane phaayade jaane kaise ​ jaane isake phaayade jaane any phaayade jaane ho sakata nukasaan hoga phaayada Healtht ips Health Tips health benefit Healht tips funny wife joke funny teacher joke funny pappu joke funny joke dikhega asar bas aise karen sevan
About us | Disclaimer | Terms & Conditions | Privacy Policy | Contact
Copyright © 2025 Navyug Sandesh. All rights reserved.