अगर आप कब्ज़ की समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू उपायों से पा सकते हैं इससे राहत

आजकल बढ़ते जंक फ़ूड के चलन की वजह स कब्ज़ की समस्या आम हो गयी है। लंबे समय तक कब्ज़ होने से कई गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं, जिससे शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है, इसलिए कब्ज़ की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कब्ज़ से सिरदर्द, गैस, भूख न लगने की भी दिक्कत हो जाती हैं। अगर आप भी कब्ज़ की समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू उपायों से इस समस्या से राहत पा सकते हैं।आज हम आपको बताएँगे कब्ज़ से राहत पाने के घरेलू उपाय:

अदरख की चाय

अदरख की चाय पीने से कब्ज में आराम मिलता है, रात को सोने से पहले ज्यादा अदरख वाली चाय बनाकर 2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पिएं। इससे कब्ज में राहत मिलती है।

दूध और अरंडी का तेल

रात को सोने से पहले दूध में अरंडी का तेल मिलाकर पिएं इससे आपका कब्ज़ ठीक हो जाएगा और पेट साफ हो जाएगा।

दूध के साथ घी का सेवन

रात को सोने से पहले एक कप गुनगुने दूध में एक छोटा चम्मच घी मिलाकर पिएं कब्ज़ में काफी राहत मिलेगी।

अंजीर या किसमिश का पानी

रात को सोने से पानी में अंजीर या किसमिश भिगोकर रख दें, सुबह इस पानी को पी लें। इससे कब्ज की समस्या से निजात मिलती है।

अगर पेट में दर्द और ऐंठन से हैं परेशान तो अपनाए ये आसान घरेलू नुस्खे