टेस्टी खाना तो हम सभी को पसंद है बिस्कुट, केक और पिज्जा इन सभी का सेवन हम सभी को पसंद आता है बच्चों को ज्यादातर ये चीज़ें पसंद आती है। मैदे के सेवन से शरीर में कई बुरे प्रभाव पड़ते है । मैदा हमारे पाचन तंत्र को खराब कर देता है इससे कब्ज जैसी समस्याएं भी पैदा हो जाती है। बर्गर, पिज्जा और ब्रेड खाना तो हम सभी को अच्छा लगता है, खाने में तो यह स्वादिष्ट यह चीजें खाने में अच्छी लगती हैं, मैदा शरीर के लिए हानिकारक होता हैं। यह हमारा वजन तो बढ़ाती ही हैं मैदे से बनी चीजों का हमारे शरीर पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। मैदे को प्रोसेसिंग करके बनाया जाता है इस के दौरान उसमें से फाइबर निकल जाते है, फाइबर का सेवन पाचन क्रिया के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। मैदे में मिनरल, विटामिन्स या किसी भी प्रकार का पोषण नहीं पाया जाता है। मैदे से फैटी लीवर और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी समस्या हो जाती हैं। इसका सेवन करने से वजन बढ़ जाता है, आपके मूड स्विंग होता हैं, आपका बीपी बढ़ जाता है। इसलिए आपको मैदा का उपयोग कम से कम करना चाहिए।
एसिडिटी
मैदे की रिफाइनिंग प्रोसेस की वजह से इसके अंदर से सारा पोषण गायब हो जाता है और एसिडिक बन जाता है। जैसा हम सभी को पता है अगर हम एसिड से युक्त डाइट खाते हैं तो हड्डियों से कैल्शियम खत्म होना शुरू हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप गठिया जैसी बीमारियां हमें घेर लेंगी।
पोषण की कमी
सारा फाइबर निकल जाने की वजह से इसके मिनरल व विटामिन्स निकल जाते हैं। साथ ही ब्लीचिंग क्रिया भी की जाती है इसीलिए मैदे को सफेद रंग मिलता है। आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स की मिलावट के कारण यह आपके लिए ज्यादा अच्छे नहीं होते।
ब्लड शुगर बड़ जाता है
मैदे में एलोक्सेन नामक पदार्थ होता है जो आपके शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसका सेवन रोजाना डायबिटीज जैसी बीमारी का कारण बन सकता हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते है तो मैदे को खाना बिल्कुल ही छोड़ दें।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check