अगर समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

पीरियड्स समय पर नहीं होते हैं, जिससे महिलाएं काफी चिंतित हो जाती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार महिलाएं डॉक्टर के पास भागती हैं और अपने पीरियड्स को ठीक करने के लिए तरह-तरह की दवाइयां लेती हैं। लेकिन बार-बार दवाइयों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।समय पर पीरियड्स आना एक महिला के स्वस्थ होने की निशानी है। कई बार खराब पोषक तत्वों की कमी और टेंशन आदि की वजह से समय पर पीरियड्स नहीं होते हैं। जिस कारण महिलाएं काफी परेशान हो जाती है।इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार महिलाएं डॉक्टर के पास भागती हैं और अपने पीरियड्स को ठीक करने के लिए तरह-तरह की दवाइयां लेती हैं। लेकिन बार-बार दवाइयों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में समय पर पीरियड्स लाने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये घरेलू उपाय करने से समय से पीरियड्स होने के साथ दर्द भी कम होगा। आइए जानते हैं समय पर पीरियड्स लाने के घरेलू उपायों के बारे में।

अजवाइन- अजवाइन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो उस समय होने वाली पेट की ऐंठन को दूर करने के साथ-साथ पीरियड्स को भी समय पर लाते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में 1 चम्मच अजवायन और एक छोटा टुकड़ा गुड़ का लें और कुछ देर तक उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे गुनगुना करके पी लें। इस पानी को सुबह खाली पेट पिया जा सकता है।

अदरक- अदरक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अदरक में पाया जाने वाला तत्व इमेनगॉग गर्भाशय में संकुचन को बढ़ाता है। जिससे पीरियड्स समय पर आते हैं। अदरक का सेवन करने के लिए इसे चाय में डालकर या इसके रस को शहद के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है। अदरक पीरियड्स को समय पर लाने में मदद करेगा।

मेथी के दाने- मेथी के दानों को पानी में उबालकर पीने से पीरियड्स को समय पर लाया जा सकता है। अगर आपके पीरियड्स को आने में दिक्कत हो रही है, तो 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी दाने को पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इसे गुनगुना होने पर पिएं।

अनार का जूस-अनार का जूस पीने से पीरियड्स समय पर आते है। पीरियड्स की डेट से करीब 15 दिन पहलेअनार का जूस पीना शुरू कर दें। जिससे पीरियड्स को समय पर लाने में मदद मिलेगी। अनार का जूस पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी सही होता है।

पपीता- पपीता पीरियड्स को समय पर लाने में मदद करता है। पपीता गर्भाशय में संकुचन को उत्तेजित करता है। जिससे समय पर पीरियड्स आने की संभावना बढ़ जाती है। पपीते में मौजूद कैरोटीन में एस्ट्रोजन हार्मोन पाया जाता है, जो पीरियड्स को समय पर लाने में मदद करता है।

पीरियड्स को समय पर लाने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको कोई समस्या या बीमारी है तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।

यह भी पढ़ें:

पीले दांतों के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, एक हफ्ते में चमकने लगेंगे आपके दांत