आजकल कौन माता-पिता नहीं चाहते कि उनका बच्चा पढ़ाई और खेल-कूद में दूसरे बच्चों से बेहतर हो, लेकिन हर माता-पिता की यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। यह जरूरी नहीं है कि हर बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो और दूसरों जितना ही अच्छा हो। बच्चों का दिमाग उनकी प्रगति में अहम भूमिका निभाता है, जिसके लिए उसका तेज़ होना बहुत ज़रूरी है। अगर बच्चे का दिमाग तेज़ होगा तभी वह अपनी पढ़ाई और बाकी चीज़ों पर ध्यान दे पाएगा।
वर्तमान समय में ज्यादातर बच्चे जंक फूड की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिसके कारण उन्होंने कई पोषक तत्वों से भरपूर आहार से दूरी बना ली है। यही कारण है कि न केवल बच्चों का शारीरिक विकास धीमा हो गया है बल्कि उनका मानसिक विकास भी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मोटापा समेत कई बीमारियों ने भी उन्हें घेर लिया है. माता-पिता के लिए जरूरी है कि वे अपने बच्चों को ऐसा भोजन दें, जिससे उनका दिमाग तेज रहे।इसलिए उन्हें अपने बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें कुछ ऐसा खिलाना चाहिए जिससे उनकी मानसिक शक्ति बढ़े। अगर आप भी अपने बच्चों को मानसिक रूप से तेज और स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो हम आपको 5 ऐसे खाद्य पदार्थ बताने जा रहे हैं, जो आपके बच्चे को मानसिक रूप से तेज और स्वस्थ बनाएंगे।
दूध-दूध को बच्चों के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है। चूंकि दूध में कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती है इसलिए यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध पीने से न सिर्फ बच्चे की हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि उसका दिमाग भी तेज होता है। इसलिए बच्चों को रोज सुबह एक गिलास दूध जरूर पिलाएं ताकि आपका बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे।
हरी सब्जियां – आपने अक्सर देखा होगा कि हरी सब्जियों का नाम आते ही बच्चे मुंह बनाने लगते हैं। इन सब्जियों का नाम सुनते ही नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं. हालाँकि, हरी सब्जियाँ विटामिन से भरपूर होती हैं, जो मस्तिष्क की क्षमता के विकास के लिए कई मायनों में आवश्यक हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का दिमाग तेज करना चाहते हैं तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खिलाएं।
अंडे- प्रोटीन से भरपूर अंडे न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि दिमागी ताकत बढ़ाने का भी भरपूर स्रोत हैं। अंडे में कोलीन नामक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अंडे में पाया जाने वाला कोलीन मस्तिष्क की गतिविधियों के सुचारू संचालन और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अंडे की खासियत यह है कि इसे अलग-अलग तरह से खाया जा सकता है. बच्चे अंडे को सैंडविच और सलाद के साथ खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे का दिमाग तेज होना स्वाभाविक है।
हल्दी – एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी बच्चों की मानसिक शक्ति को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त खाद्य पदार्थों में से एक है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन मस्तिष्क की नसों में सूजन से लड़ता है और उन्हें अल्जाइमर जैसी बीमारियों से लड़ने में मजबूत बनाता है, जो न केवल उनके मस्तिष्क को विकसित करने में मदद करता है बल्कि उन्हें स्मार्ट और चतुर भी बनाता है।
दही- अगर आपका बच्चा दूध पीने में झिझकता है तो दही भी उसके लिए एक अच्छा विकल्प है। दही में दूध की तुलना में अधिक कैल्शियम होता है और यह पचने में भी आसान होता है। दही विटामिन बी और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो मस्तिष्क की गतिविधियों को तेज करता है और उसके विकास को बेहतर बनाता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है।
यह भी पढ़ें:
बच्चों को लू से बचाना है तो अपनाएं ये टिप्स, शरीर रहेगा हाइड्रेटेड
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check