icecream benefits: स्वाद और लाभ दोनो ही है लाजवाब, जानिए कैसे

गर्मियों के मौसम ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाने से शरीर में ताजगी सी महसूस होने लगती है। हम में से लगभग हर किसी को ही आइसक्रीम खाने का मन  करता है। बच्चे हो या बड़े सभी को आइसक्रीम खाना पसंद होता है। वैसे हम सभी बच्चों को आइसक्रीम खाने से मना करते है क्योंकि हम सोचते है की इसको खाने से बहुत सारे नुकसान होते है। हम सब जानते हैं कि आइसक्रीम खाने से हमारी सेहत पर बहुत सारे नुकसान होते है लेकिन ऐसा कहना गलत है क्या आप जानते है आइसक्रीम खाने के बहुत सारे फायदें भी होते है। घर में तैयार हुई आइसक्रीम आपको कई स्वास्थ्य से जुड़े लाभ प्रदान कर सकती है आइए जानें,

इम्यूनिटी को बढ़ाती हैं

हम में से ज्यादातर लोगों का सोचना ये है की आइसक्रीम खाने से सर्दी और जुकाम की समस्या होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आइसक्रीम का सेवन आपकी इम्यूनिटी बढ़ाकर आपको मजबूत बनाता है। जिससे आप बीमारियों सेलड़ने की क्षमता मिलती है। आइसक्रीम में कुछ ऐसे विटामिन होते है। जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होते है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

Tasty icecream को खाने से हड्डियां मजबूत होती है। आइसक्रीम में दूध की अच्छी मात्रा होती है। दूध में कैल्शियम पाया जाता  है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। कैल्शियम के सेवन से शरीर की थकान मिट जाती है। डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से हैं तो शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती हैं। आइसक्रीम के सेवन से  आस्टियोपोरोसिस होने का खतरा कम होता है।

प्रोटीन की कमी को पूरा करता है

आइसक्रीम को दूध से बनाया जाता है। इसमें  प्रोटीन को अच्छी मात्रा  होती है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए अत्यधिक आवश्यक होता है इस से हमारे शरीर में हड्डियां, मांसपेशिया और त्वचा सभी को लाभ मिलता है। प्रोटीन के सेवन करने से मसल्स मजबूत होती है।

यह भी पढ़े:एक्सपर्ट की राय:सादा नमक से बेहतर है सेंधा नमक का सेवन