हिंदुस्तान उर्वरक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए बहुत ही अच्छा मौका है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के संयुक्त उपक्रम हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड द्वारा विभिन्न विभागों में मैनेजर, इंजीनियर और ऑफिसर के कुल 80 पदों पर बहाली के लिए ऐड निकाला गया है। कंपनी द्वारा 16 अप्रैल को निकाले गए ऐड के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट्स एण्ड मैटेरियल, केमिकल (ओएण्डयू), केमिकल (अमोनिया), केमिकल (यूरिया), केमिकल (प्रॉसेस सपोर्ट), फाइनेंस और मार्केटिंग विभागों मैनेजर की बहाली की जानी है।
इसी प्रकार HURL के बहाली ऐड के अनुसार केमिकल (अमोनिया), केमिकल (यूरिया), केमिकल (ओएण्डयू) और इंस्ट्रूमेंटेशन विभागों में इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अतिरिक्त सेफ्टी, मार्केटिंग, कॉन्ट्रैक्ट्स एण्ड मैटेरियल और फाइनेंस में ऑफिसर के पदों पर भी बहाली की जानी है। अन्य विभागों में भर्ती किए जाने वाले पदों की जानकारी उम्मीदवार अधिसूचना में देखें।
अप्लाई की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू
HURL द्वारा निकाली गई मैनेजर, ऑफिसर, इंजीनियर और अन्य पदों पर बहाली के लिए अप्लाई के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, hurl.net.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, दिए गए अन्य लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 20 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
HURL भर्ती 2024 अधिसूचना लिंक
HURL भर्ती 2024 आवेदन लिंक
यह भी पढ़ें:
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अधिकारी बनने का है सुनहरा अवसर, ग्रेजुएट कर भी सकते है आवेदन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check