हाल ही को खबरों के मुताबिक जून से ‘जेलर 2’ की तैयारी शुरु करेंगे नेल्सन। जानकारी के मुताबिक पता चला है की सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की तैयारी जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं ऐसा बताया जा रहा है की इस फिल्म का पहला ड्राफ्ट फाइनल हो गया है, जिसे रजनीकांत और सन पिक्चर्स की भी मंजूरी मिल गई है। जून से इसके प्री-प्रोडक्शन के शुरू होने की उम्मीद है।
फैंस को लोकप्रिय सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी का बेसब्री से इंतजार रहता है इन्होंने ‘जेलर 2’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास बात ये है कि इस मूवी के शीर्षक का भी खुलासा कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है की फिल्म के मेकर दो नामों में किसी एक नाम को फाइनल करेंगे, निर्माता इस फिल्म का शीर्षक ‘जेलर 2’ और ‘हुकुम’ में से किसी एक को फाइनल करना चाहते हैं। जानकारियों के मुताबिक सभी ने ‘हुकुम’ नाम को चुना है। ये नाम ‘जेलर’ फिल्म में दिखाए गए रजनीकांत के किरदार से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में उन्हें सम्मान से हुकुम के नाम से बुलाया गया हैं। फिल्म में रजनीकांत के किरदार टाइगर उर्फ मुथुवेल पांडियन को उनके दर्शकों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। जिसे लोग हुकुम कहकर पुकारते हैं। इसी वजह से फिल्म निर्देशक दूसरे पार्ट के लिए उनके लोकप्रिय नाम ‘हुकुम’ को टाइटल बनाने की तैयारी में हैं
रिपोर्ट्स की मानें तो, रजनीकांत ने अपनी आने वाली फिल्म लोकेश कनगराज की फिल्म के प्रोमो की शूटिंग को पूरा कर लिया है, जिसका जल्द ही लोगों के बीच एलान कर दिया जाएगा। लोकेश कनगराज की इस फिल्म की शूटिंग लगभग मई या फिर जून के महीने में शुरू होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े:सिनेमाघरों के बाद अब ott पर दहशत फैलाने आ रही है शैतान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check