एक्ट्रेस सबा आजाद की सीरीज ‘हूज योर गायनिक’ अब अमेजन मिनी टीवी पर रिलीज हो चुकी है. लेकिन सबा इन दिनों सीरीज से ज्यादा एक्टर ऋतिक रोशन के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इसको लेकर अक्सर एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल भी किया जाता है. जिसपर अब उन्होंने अपनी सीरीज के एक प्रमोशन इवेंट में खुलकर बात की है. जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा…..
मैं घर से बाहर बहुत कम जाती हूं – सबा
सबा आज़ाद ने एक पोर्टल से बात करते हुए बताया, “मैं बहुत ही मुश्किल से बाहर निकलती हूं,क्योंकि मुझे घर पर रहना पसंद है. इसलिए शुरुआत में मुझे ये बहुत डरावना लगता था. क्योंकि मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था. हालांकि, मैं अब ये चीज समझती हूं कि पैपराजी अपना काम कर रहे हैं. लेकिन कोई उन पर नजर रखे, उन्हें यह पसंद नहीं..”
मैं पत्थर की नहीं बनी हूं – सबा आजाद
वहीं ऋतिक रोशन के साथ रिश्ते पर ट्रोल होने को लेकर सबा ने कहा कि, “ “मैं पत्थर की नहीं बनी हूं, इसलिए मुझे भी बहुत बुरा लगता है..मेरी लाइफ में भी कई ऐसे दिन आते हैं, जब आप जागते हैं और सोचते हैं कि आपने क्या किसी के साथ ऐसा कुछ कभी किया है…लेकिन अब मैं समझ गई हूं कि लोगों की सोच के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हैं, इसलिए अब मुझे लाइफ में शांति महसूस होती है..”
एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं ऋतिक-सबा
बता दें कि ऋतिक रोशल और सबा ने कथित तौर पर पिछले साल एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. अब दोनों अपना रिश्ता ऑफिशियल कर चुके हैं. अक्सर दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं. इसके अलावा सबा एक्टर के फैमिली फंक्शन में भी शामिल होती रहती हैं.
यह भी पढे –
गर्मी में मिलने वाले इस फल को खा कर भी घटाया जा सकता है वजन,जानिए कैसे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check